फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   lion safari administration keeping eyes on female lion activitwes

शेरनी की खास निगरानी कर रहा है सफारी प्रशासन

Fri, 17 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 17 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
lion safari administration keeping eyes on female lion activitwes
लायन सफारी में उछलकूद करता शेर - फोटो : अमर उजाला
इटावा सफारी पार्क में खुशहाली के दिन लाने के लिए सफारी प्रशासन ने एक बार फिर तैयारी शुरू कर दी है। जुलाई से सितंबर माह ब्रीडिंग के लिहाज से खास माना जाता है। माना जा रहा है कि अगले तीन माह में ब्रीडिंग में सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन


पशु चिकित्सा विशेषज्ञों के  अनुसार एशियांटिक बब्बर शेरों के प्रजनन के लिए जुलाई, अगस्त व सितंबर  माह अति महत्वपूर्ण होते हैं। मई- जून माह की भीषण गर्मी के बाद जब जुलाई माह में बारिश के दौरान शेर-शेरनी के लिए सबसे सुहाना मौसम होता है।  शेरों को कुनबा दिन के समय भी घूमने फिरने को निकलने लगता है। मौसम में ठंडक आने के साथ ही इस मौसम में शेरनी के शरीर में भी परिवर्तन होते हैं और वह शेर से मिलन के लिए तैयार हो जाती है।
विज्ञापन


ऐसे में शेरनी के गर्भवती होने की संभावना अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा रहती है। इसी आधार पर सफारी में ब्रीडिंग की तैयारी शुरू कर दी गई है। डाक्टरों की टीम शेर-शेरनी की गतिविधियों पर पल -पल नजर रखने लगे हैं। खासतौर से शेरनी के खाने पीने से लेकर उनके टहलने की स्थितियों पर भी नजर रखी जा रही है। कीपरों को उचित माहौल पैदा करने के लिए भी प्रशिक्षिण दिया गया है। शेर एवं शेरनी में किसी तरह का संक्रमण न होने पाए, इसके लिए आसपास स्वच्छता पर भी ध्यान रखा जा रहा है। सफारी में अतिरिक्त चिकित्सक के रूप में डा अमित को तैनात कर दिया गया है। जबकि डा. गौरव श्रीवास्तव व डा. अरविंद त्रिपाठी पहले से ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed