{"_id":"58da9d514f1c1b6b3a63dcde","slug":"lion-of-safari-eating-alihaad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ का मीट खा रहे सफारी के शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ का मीट खा रहे सफारी के शेर
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Tue, 28 Mar 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध पशु वधशालाआें पर लगे प्रतिबंध के बाद सफारी के शेरों के सामने आया मीट की संकट अब दूर हो चुका है। अलीगढ़ से सफारी के शेरों के लिए मीट की सप्लाई शुरू हो चुकी है। शेरों को प्रतिदिन ताजा मीट खाने को मिल रहा है।
प्रदेश सरकार के द्वार अवैध पशु वधशालाओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शहर में पशुवध पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई थी। ऐसे में सफारी को मीट सप्लाई करने वाले ठेकेदार पर भी लाइसेंस न होने के कारण पशुवध करने पर रोक लगा दी गई। इस रोक के बाद सफारी के शेरों के सामने मीट की समस्या खड़ी हो गई थी। ऐसे में लायन सफारी प्रशासन शेरों के लिए मीट की व्यवस्था नहीं कर पा रहा था। सफारी प्रशासन ने आनन फानन में शेरों के लिए मीट की तलाश पहले उन्नाव व आगरा से की।
आगरा में लगभग बात फाइनल होने के बाद किन्हीं कारणों के चलते सप्लाई शुरू नहीं हो सकी। जिस पर फिर से मीट की तलाश शुरू की गई और अलीगढ़ की पशु वधशाला में इसको लेकर संपर्क किया गया। मीट सप्लाई पर मुहर लग गई। जिसके बाद अब अलीगढ़ से शेरों के लिए मीट की सप्लाई शुरू हो गई है। लायन सफारी प्रशासन के अनुसार अब शेरों के सामने मीट की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। प्रतिदिन अलीगढ़ से शेरों के लिए 46 किलो मीट सफारी में सप्लाई हो रहा है।