फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lightning struck in Etawah, teenager died

इटावा में आंधी में उड़ी बिजली, किशोर की मौत

Mon, 23 May 2022 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck in Etawah, teenager died
इटावा : प्लेटफार्म नंबर चार के रेलवे ट्रैक पर गिरा हरा पेड़। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा/ताखा। तेज आंधी के साथ आई बारिश ने सोमवार को जिले में भारी नुकसान पहुंचाया। ऊसराहार क्षेत्र में बिजली गिरने से अमियां बीनने गए किशोर की मौत हो गई और आंधी में जगह-जगह बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे शहर में करीब छह घंटे और गांवों की बिजली रात तक गुल रही। बिजली न होने से लोग पानी के लिए भी परेशान रहे।
विज्ञापन

आंधी के दौरान ऊसराहार थाना क्षेत्र के बछरोई कछपुरा गांव निवासी दीपक उर्फ दीनू (15) पुत्र संतराम शाक्य बाग में अमिया (कच्चे आम) बीनने गया था। इसी बीच बारिश शुरू हो गई। बादल गरजने के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में आकर दीपक की मौत हो गई। एक घंटे तक उसका शव बाग में ही पड़ा रहा। बारिश रुकने पर बाग पहुंचने पर ग्रामीणों को जानकारी हुई। लेखपाल कुलदीप कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से किशोर की मौत हुई है। पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराने इनकार कर दिया।
विज्ञापन

आंधी पेड़ टूटने से बिजली के खंभ और तार टूट गए। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट के सामने) गुलमोहर का पेड़ गिरने से एक खंभा गिर गया। खंभा और पेड़ गिरने से वन विभाग चौराहा को जाने वाली सड़क पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर लगा इलेक्ट्रिक बोर्ड और प्लेटफार्म एक पर बुक स्टाल के ऊपर रखा टिनशेड उड़ गया। बोर्ड करीब 20 मीटर दूर गिरा। प्लेटफार्म नंबर चार पर पेड़ टूटकर ट्रैक पर गिर गिर गया। उसे कर्मचारियों ने हटाया। आंधी में बूम टूटने की आशंका में रामनगर रेलवे फाटक को काफी देर तक बंद रखा गया। इससे फाटक के दोनों ओर वाहन फंसे रहे। कालीबांह क्षेत्र, भरथना चौराहा, जजी कंपाउंड क्षेत्र पांच बिजली के खंभे और तार टूट गए। इससे करीब छह घंटे तक शहर की बिजली गुल रही। अधिशाषी अभियंता प्रथम श्रीप्रकाश ने बताया करीब छह घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। विद्युत विभाग को करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

मकान पर गिरा एचटी लाइन का पोल
भरथना/ बकेवर। भरथना के शिवपुरी में आंधी से एचटी लाइन का पोल टूटकर एक मकान पर गिर पड़ा। कई दुकानों के आगे रखे टट्टर उड़ गए। ब्रजराज नगर, सिंधी कालोनी, बालूगंज आदि मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इन मोहल्ले के लोग पेयजल के लिए भी परेशान हुए। करीब चार घंटे बिजली बाधित रही। आंधी से बकेवर बिजली घर के ग्रामीण क्षेत्र के पांचों फीडरों के गांवों के अलावा लखना बिजली घर के देहात व ग्रामीण फीडरों से जाने वाली लाइनों में फाल्ट होने से ठप हो गई। उपखंड अधिकारी बकेवर भूप सिंह ने बताया आंधी बंद होते ही कर्मचारी फाल्ट सुधारने के लिए भेज दिए गए। (संवाद)

इटावा के भरथना में शिवपुरी में मकान पर गिरा विद्युत पोल। संवाद

इटावा के भरथना में शिवपुरी में मकान पर गिरा विद्युत पोल। संवाद- फोटो : ETAWAH

डायट के गेट के पास जड़ से उखड़े दो पेड़, बाधित सड़क। संवाद

डायट के गेट के पास जड़ से उखड़े दो पेड़, बाधित सड़क। संवाद- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed