फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lift broken in front of CDO, patients express their distress

Etawah News: सीडीओ के सामने हुई लिफ्ट खराब, मरीजों ने बताई व्यथा

Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 09 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Lift broken in front of CDO, patients express their distress
इटावा। सीडीओ अजय कुमार गौतम ने सोमवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। पुरुष जिला अस्पताल की काफी समय से लिफ्ट खराब होने पर नाराजगी जताते हुए सीएमएस डॉ.एमएम आर्या को एक सप्ताह के अंदर ठीक कराने के निर्देश सीएमएस को दिए। कहा कि लिफ्ट के खराब होने से गंभीर मरीजों, असक्त एवं असहाय तथा दिव्यांग मरीजों को आने जाने में काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। अस्पताल की सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के लिए उचित स्थान पर टोल फ्री नंबरों को डिस्प्ले कराने तथा उचित स्थान पर पूरे चिकित्सालय का नक्शा लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निर्देश दिए कि अस्पताल के मुख्य द्वार पर किसी जिसमें यह भी प्रदर्शित किया जाए कि किस तल पर किस प्रकार की चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही तल के हिसाब से सभी कक्षों की सूची भी चस्पा करा दें। यह भी प्रदर्शित किया जाए कि किस कक्ष में कौन सी बीमारी के डाॅक्टर उपलब्ध हैं जिससे आने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो सके।
विज्ञापन

कुछ लोगाें ने पर्चे बनाने वाले कक्ष के समय से पूर्व बंद हो जाने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों के नियमानुसार पर्चे तत्काल बना जाएं, जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान दोनों सीएमएस को निर्देश दिया कि आयुष्मान कार्ड बनाने वाले कर्मचारी निर्धारित ड्रेस में कार्य करें। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी डाॅक्टरों के कक्ष तथा दवा वितरण आदि कक्ष खुले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान सीएमएस डाॅ. अनिल कुमार ने डाॅक्टरों के बारे में तथा ओपीडी सुबह आठ बजे से लेकर दो बजे तक चलती है। उसके बाद लगातार दो बजे से लेकर रात 10 बजे तक तथा रात 10 बजे के बाद सुबह आठ बजे तक इमरजेंसी में डाॅक्टर अस्पताल में रहते हैं।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ को महिला चिकित्सालय की बायोमैट्रिक मशीन खराब बताई गई। महिला चिकित्सालय में प्रसव के बाद वार्ड का निरीक्षण किया। सीडीओ ने अति कुपोषित वार्ड भी देखा, इसमें एक भी कुपोषित बच्चा भर्ती नहीं मिलने पर नाराजगी जताई कि लगता है कि कुपोषित बच्चों की देखरेख ठीक ढंग से नहीं की जा रही है। जच्चा- बच्चा वार्ड में महिलाओं ने कोई शिकायत नहीं की। महिला वार्ड में साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed