फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Life imprisonment to three in case of burning to death

Etawah News: जलाकर मारने के मामले में तीन को आजीवन कारावास

Tue, 26 Sep 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 26 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to three in case of burning to death
इटावा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात आलोक कुमार श्रीवास्तव ने एक व्यक्ति को जलाकर मारने के साढ़े तीन साल पुराने मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों पर 70-70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा न करने पर उन्हें एक साल का अतिरिक्त कारावास काटना होगा। जुर्माने की राशि का 80 प्रतिशत हिस्सा पीड़ित के विधिक उत्तराधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन


अपर जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि भरथना थाना क्षेत्र के गांव कुंअरा निवासी मुन्नी देवी पत्नी भारत सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसके गांव का श्याम किशोर 14 मार्च 2020 को सुबह करीब 11 बजे उसके पति भारत सिंह को घर से बुलाकर ले गया था। शाम तक नहीं लौटने पर परिजन श्याम किशोर के घर पर गए तो भारत वहां झुलसी अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

परिजनों को देखकर वहां मौजूद श्याम किशोर, शंकर लाल निवासी जवाहर रोड भरथना व नितिन दीक्षित निवासी बृजराज नगर भागने लगे। जब उसने पकड़ने का प्रयास किया तो मारपीट कर तीनों भाग निकले। वह झुलसी अवस्था में अपने पति को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां से उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान भारत की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी मुन्नी देवी की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। छानबीन के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए। सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात में हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता की ओर से पेश किए साक्ष्यों व गवाहों के आधार पर कोर्ट ने श्याम किशोर, शंकर लाल व नितिन दीक्षित को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed