फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   life imprisonment for 17 year old murder case

Etawah News: 17 साल पुराने हत्याकांड में दोषी को उम्रकैद

Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 14 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
life imprisonment for 17 year old murder case
- कोर्ट ने 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन


- जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कन्हई मौजा जगसोरा में हुई थी घटना















संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर प्रथम राम चंद्र यादव ने 17 साल पुराने हत्या के एक मामले की सुनवाई करते हुए साक्ष्यो्ं के आधार पर दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।









जिला शासकीय अधिवक्ता शिव कुमार शुक्ला ने बताया कि जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला कन्हई मौजा जगसोरा निवासी श्याम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि सात अगस्त 2006 की रात को उसका भाई राम बहादुर उर्फ राज बहादुर अपने घर के दरवाजे पर चारपाई पर सो रहा था, जबकि परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन

रात में किसी धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या कर दी गई। सुबह जब पत्नी उसे जगाने आई और उसकी चादर हटाई तो देखा कि वह मृत अवस्था में पड़ा है। चारपाई व उसके नीचे खून फैला था। श्याम सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने छानबीन के बाद गांव के ही रमेश उर्फ रैया के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस में मामले की छानबीन करके आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना के बाद पुलिस ने रमेश के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किए। मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर प्रथम में हुई। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता देवेंद्र तिवारी ने पूरे मामले की पैरवी की। उनकी ओर से पेश किए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने रमेश को दोषी पाते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई और जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास भोगना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed