{"_id":"634b04c3ae58f811996fb149","slug":"less-sansadhan-pet-abhyarthi-faced-problem-etawah-news-knp723474267","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम पड़ गए संसाधन, बसों और ट्रेनों में रही मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम पड़ गए संसाधन, बसों और ट्रेनों में रही मारामारी
विज्ञापन
इटावा। पीईटी के लिए अभ्यर्थियों का हुजूम उमड़ा। संसाधन कम पड़ गए। रात भर ट्रेनें और बसें खचाखच रहीं। ट्रेनों के एसी कोच तक में छात्र-छात्राओं ने कब्जा कर लिया। स्टेशन पर अधिक भीड़ होने से कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं। बहुत से लोग खिड़की से ट्रेनों और बसों में चढ़ते देखे गए। सीट पाने के लिए मारामारी रही।
जिले में 28,710 परीक्षार्थियों के लिए 14 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए पहले ही जिला प्रशासन, रोडवेज और रेलवे की ओर से तैयारियां कर ली गई थीं, इसके बावजूद इंतजाम कम पड़ गए। रेलवे की ओर से कानपुर से आने वाली प्रयागराज-आगरा एक्सप्रेस, कानपुर-आगरा एक्सप्रेस, भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस नॉन स्टॉप तीन ट्रेनों को स्टॉपेज दिया गया था।
इसके बावजूद अभ्यर्थी लटककर यात्रा करते देखे गए।
दूरी अधिक होने की वजह से प्रयागराज, उन्नाव और फतेहपुर के अभ्यर्थी शुक्रवार शाम और रात तक पहुंच गए। लखनऊ से आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम को खचाखच आई। छात्रों ने जान जोखिम में डालकर यात्रा की।
विज्ञापन
रात में कानपुर से आने वाली फरक्खा एक्सप्रेस, ऊंचाहार, पूर्वा, कैफियत, पटना-कोटा एक्सप्रेस, अवध आसाम, मरुधर, वैशाली एक्सप्रेस समेत सभी ट्रेनों के आरक्षित कोच भी भरे रहे।
शनिवार सुबह गोमती एक्सप्रेस से अभ्यर्थी लटकते हुए आए। शाम को लौटते वक्त भी यही हाल रहा। रोडवेज बसें भी भरी रहीं। परीक्षार्थियों को खड़े होकर छह से आठ घंटे तक यात्रा करनी पड़ी।
आउटर में बने विद्यालयों तक पहुंचने में हुई परेशानी
आउटर में बने सुदित ग्लोबल, संत विवेकानंद, नारायन इंस्टीट्यूट तक छात्र-छात्राओं को पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ छात्र बिल्कुल गेट बंद होने के समय पर ही पहुंच सके।
डीएम ने देखी व्यवस्था
परीक्षा होने की वजह से सुबह से अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं। डीएम अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश ने नारायण इंटर कॉलेज, पुलिस मॉर्डन स्कूल और संत विवेकानंद में जाकर व्यवस्थाएं देखीं। यहां लाइव सीसीटीवी रिकार्डिंग भी देखी। उधर नोडल एडीएम जयप्रकाश, डीआईओएस राजू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र प्रसाद ने केंद्रों पर व्यवस्था देखी। (संवाद)
दिन भर जाम से जूझे शहर के लोग
पीईटी के कारण शनिवार को दिन भर शहर में जाम लगा रहा। शनिवार दोपहर 12 बजे पेपर छूटते ही कई जगह जाम की स्थिति बन गई। पचराहा, छहराहा, नौरंगाबाद चौराहा और पूर्वीया टोला सहित नया शहर चौराहे पर लोग घंटों फंसे रहे। वहीं शाम पांच बजे पीईटी के अभ्यर्थी पेपर देकर निकले तो बस स्टैंड तिराहे के पास जाम लगा गया। (संवाद)