फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Leopard kills Jamunapari goat; panic among livestock owners.

Etawah News: तेंदुए ने जमुनापारी बकरी को मारा, पशुपालकों में दहशत

Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Sep 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Leopard kills Jamunapari goat; panic among livestock owners.
चकरनगर। कस्बा क्षेत्र में तेंदुए की लगातार बढ़ रही चहलकदमी से पशुपालकों की नींद उड़ गई है। आए दिन बकरियों पर हमले की घटनाओं से पशुपालक और ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए की निगरानी कर सुरक्षा के इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन


ब्लॉक के सिरसा गांव में रविवार शाम करीब छह बजे बीहड़ किनारे खेतों में पशुपालक गोपाल सिंह जमुनापारी बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान बीहड़ की ओर से झाड़ियों में छिपकर आए तेंदुए ने अचानक बकरी पर हमला कर दिया। तेंदुए को सामने देखकर गोपाल सिंह ने मौके से भागकर जान बचाई। हमले में घायल बकरी ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, तीन दिन पहले बीहड़ में तारा सिंह की बकरी पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले सप्ताह पड़ोसी गांव कोला में नौवत सिंह, डोला सिंह और दिनेश सिंह की बकरियों को भी तेंदुए ने मार डाला था। ग्रामीणों का कहना है कि कोला, सोनेपुरा, उखरेला, विंडवाकला, रानीपुरा, बलजुपुरा, सिरसा, अनैठा, बिठौली, ललुपुरा, लालपुरा, तेलियन खोड़न, गुरभेली और सिंड़ौस समेत आसपास के क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी बढ़ गई है। इससे किसान और पशुपालक अकेले खेतों पर जाने से डर रहे हैं। ग्रामीणों ने सेंचुरी विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

तेंदुआ के बकरी मारने की सूचना मिली है टीम को मौके पर भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद पशुपालक को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।

कोटेश त्यागी, सेंचुरी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed