फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   leopard deadbody found at tree

Etawah News: पेड़ में फंसा मिला तेंदुए का शव

Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
leopard deadbody found at tree
इटावा। उदी के मुरेंक गांव में तेंदुए का शव पेड़ में फंसा मिला। वन विभाग की टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका है कि शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ते समय तेंदुआ हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

वन रेंजर हरि किशोरी शुक्ला ने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे उदी के मुरेंक गांव में तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना मिली। वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो देखा की ओमप्रकाश बघेल के खेत में लगे पेड़ की दो डालों के बीच तेंदुए का शव फंसा था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकार करते समय तेंदुआ डालों के बीच फंस गया होगा। आसपास जंगल होने कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी। भूख और प्यास के कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मादा तेंदुए की उम्र करीब पांच साल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed