{"_id":"65eb515bb0db7d8fb804cb53","slug":"lawyers-on-strike-upset-with-lawyers-murder-etawha-news-c-216-1-etw1002-109540-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अधिवक्ता की हत्या से खफा वकील हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अधिवक्ता की हत्या से खफा वकील हड़ताल पर
Fri, 08 Mar 2024 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 08 Mar 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो 26::::
- कलक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकालकर जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन व सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगरा में हुई अधिवक्ता की हत्या पर रोष व्यक्त किया। वकीलों ने हड़ताल रखकर जुलूस निकालकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
मीडिया प्रभारी एडवोकेट विवेक द्विवेदी ने बताया कि आगरा में अधिवक्ता सुनील शर्मा की हत्या के मामले में नामजद पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इससे प्रदेश के अधिवक्ताओं में रोष व्याप्त है। अधिवक्ता अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता के परिजनों को सुरक्षा, एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता व सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में कुंवर बहादुर सिंह, सत्येंद्र पाल सिंह यादव, भुवनेश यादव, मैराज अली खान, पदमा दुबे, प्रदीप कुशवाह आदि मौजूद रहे।