फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Lawyers boycott judicial work

Etawah News: वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया

Tue, 05 May 2026 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lawyers boycott judicial work
भरथना/ ताखा। बार एसोसिएशन भरथना व ताखा की बैठक सोमवार को ताखा तहसील में हुई। बैठक में मौजूद अधिवक्ताओं ने एकमत से न्यायालयों में व्याप्त समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई और एक दिवसीय न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिशचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने कहा कि एसडीएम ताखा के न्यायालय में पिछले तीन माह से मुकदमे दर्ज नहीं हो रहे हैं। साथ ही न्यायिक एसडीएम के न्यायालय में नियमित पत्रावलियों पर आदेश नहीं लिखे जा रहें और बैक डेट में आदेश पारित किए जाने का भी विरोध किया गया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी बताया गया कि पूर्व में तहसील दिवस में डीएम के दिए आश्वासन के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। इन्हीं समस्याओं के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इसके चलते न्यायालयों में कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा। बैठक में राकेश सिंह, रामकुमार यादव, सुरेश चंद्र, सुदामा लाल, महावीर सिंह, सुबोध कुमार, विवेक प्रताप सिंह आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed