{"_id":"6a56723fa22c5b7648043c96","slug":"land-belonging-to-a-differently-abled-person-sold-using-a-forged-aadhaar-card-etawah-news-c-216-1-etw1015-145995-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: फर्जी आधार बना बेच दी दिव्यांग की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: फर्जी आधार बना बेच दी दिव्यांग की जमीन
विज्ञापन
जसवंतनगर। बलरई कोकावली में एक दिव्यांग युवक की कृषि भूमि फर्जी तरीके से बेच दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके नाम से फर्जी आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराया गया। उसने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम कोकावली निवासी रामपाल सिंह (35) ने बताया कि वह जमीन के एक चौथाई हिस्से का मालिक है। वह दृष्टिबाधित और कानों से कम सुनता है। दिव्यांग होने के कारण उसका आधार कार्ड नहीं बन सका था। रामपाल अपने बड़े भाई रघुवीर सिंह के साथ चंडीगढ़ में रहता है। लगभग 10 जुलाई 2026 को गांव आने पर उसे फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। उसके दूसरे भाई ने फर्जी आधार कार्ड बनवाकर 21 जून 2025 को उसकी पूरी जमीन बेच दी थी।
बैनामे में ग्राम कोकावली निवासी अमर सिंह और दुर्गापुरा निवासी दिलीप कुमार को गवाह बनाया गया। आरोप है कि 19 सितंबर 2025 को भूमि का दाखिल-खारिज भी करा लिया गया। रामपाल के अनुसार, बैनामा पत्र पर उसके हस्ताक्षर नहीं हैं। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।