{"_id":"611e50d58ebc3e79ed5f6612","slug":"lalu-prasad-yadav-inparting-free-education-to-village-children-etawah-news-knp6469432181","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशुल्क पाठशाला ने बच्चों को दिया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशुल्क पाठशाला ने बच्चों को दिया सहारा
विज्ञापन
जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव मदनपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता लालू प्रसाद यादव आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। उनकी गांव स्थित निशुल्क पाठशाला में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
लालू प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल में मजदूर और गरीब वर्ग दो वक्त की रोटी नहीं जुटा पा रहा है। ऐसे में वह अपने बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाने के लिए मोबाइल, डाटा का खर्च कैसे वहन कर पाएगा। आर्थिक रूप से परेशान सैकड़ों परिवारों ने अपने बच्चों की
पढ़ाई बंद करा दी है। इन बच्चों की पढ़ाई चलती रहे, इसके लिए उन्होंने निशुल्क शिक्षण का देने का विचार किया। पहले 10-12 बच्चों को निशुल्क पढ़ाना शुरू किया था। इसके बाद उनकी पाठशाला में बच्चों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि पढ़े-लिखे लोग सिर्फ एक बच्चे को पढ़ाकर शिक्षित करे तो देश को साक्षर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।