फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   labour died in an accident

हादसे में मजदूर की मौत

Wed, 15 Jun 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 15 Jun 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
labour died in an accident
संतोषपुर घाट के पास सड़क हादसे में मजदूर की मौत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव संतोषपुर घाट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मजदूर को रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।  हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र के गांव बरालोकपुर निवासी दुर्वेश कुमार(40) पुत्र मातादीन किल्ली के पास एक भट्ठे पर मजदूरी करता था।

मंगलवार को वह बाइक से भट्ठे का सामान खरीदने के लिए इटावा आ रहा था। संतोषपुर घाट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों को जब हादसे की जानकारी मिली तो उन्हाेंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्वेश हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन


कौन करेगा बच्चों की परवरिश
बसरेहर। दुर्वेश कुमार की पत्नी का तीन साल पहले निधन हो गया था। उसके चार छोटे बच्चे हैं। जिसमें पूजा(13), दीक्षा(7), रोशनी (5) और चार साल का गौतम हैं। पत्नी की मौत के बाद दुर्वेेश मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करता था। सड़क हादसे में उसकी मौत के बाद बच्चे गुमसुम हैं। आसपास के लोग यही चर्चा करते दिखे कि अब बच्चों की परवरिश कौन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed