{"_id":"594025038664198d5d8b484c","slug":"labour-died-in-an-accident-people-block-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर को वाहन ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर को वाहन ने कुचला, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भरथना रोड पर गांव महनेपुरा के पास सोमवार रात मजदूर को वाहन ने रौंद दिया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्साए गांव के लोगों ने मुआवजे की मांग कर इटावा-भरथना रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
गांव कल्याणपुरा निवासी सत्य नारायण (40) पुत्र रघुवीर सिंह मजदूरी करता था। सोमवार को वह मजदूरी करने इटावा आया था। रात करीब दस बजे वह वापस घर जा रहा था। महनेपुरा गांव के पास किसी वाहन ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। मृतक के परिजनों ने गांव के लोगों के साथ मुआवजे की मांग कर इटावा-भरथना रोड पर जाम लगा दिया। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ भरथना शिव राज सिंह और एसडीएम सदर सुभाष चंद्र प्रजापति मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। मुआवजा मिलने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन