{"_id":"5f01f1ce8ebc3e42c13f9df8","slug":"l-l-e120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के ताले चटका कर २५ हजार की नगदी ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों के ताले चटका कर २५ हजार की नगदी ले गए
विज्ञापन
इटावा। कस्बा स्थित दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर २५ हजार रुपये की नगदी ले गए। दुकानदार नितिन कुमार पुत्र नाथूराम पोरवाल की परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने गोलक से आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। दूसरी चोरी मिठाई की दुकान में हुई। चोर इस दुकान से १७ हजार रुपये की नकदी ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। व्यापारियों में चोरी की वारदातों को लेकर गुस्सा बना हुआ है। संवाद
विज्ञापन
साढ़े तीन किमी दूर पानी में उतराता मिला शव
लवेदी/चकरनगर। लवेदी थाना क्षेत्र के डिभौली पुल से यमुना नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव रविवार सुबह करीब साढ़े तीन किमी दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। चकरनगर कस्बा निवासी गजेंद्र सिंह यादव उर्फ ललऊ पुत्र लाखन सिंह ने शनिवार सुबह ९ बजे बीमारी से तंग आकर लवेदी क्षेत्र के डिभौली यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। पुलिस ने गोताखोरों से शनिवार देर शाम तक खोजबीन कराई थी। लेकिन गजेंद्र का कोई पता नहीं चल पाया था। रविवार सुबह १० बजे से फिर खोजबीन शुरू हुई तो डिभौली पुल से करीब साढ़े तीन किमी दूर नदी के किनारे एक मंदिर के पास गजेंद्र शव पानी में उतराता दिखा। लोगों ने पुलिस को खबर दी। लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर परिजनों से शिनाख्त कराई। उसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को परिजनों ने यमुना तट पर ही शव का अंतिम संस्कार किया। गजेंद्र की मौत से घर में मातम पसरा रहा। संवाद
विज्ञापन