फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kundeshwar temple to be renovated and the pond

कुंडेश्वर मंदिर व तालाब का होगा जीर्णोद्धार

Fri, 09 Sep 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Fri, 09 Sep 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Kundeshwar temple to be renovated and the pond
कुंडेश्वर मेला में पहुंचे शिवपाल सिंह यादव का स्वागत करते सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला

उदी। लोक निर्माण भूमि विकास एवं राजस्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने हर वर्ग, समाज व समुदाय का विकास बगैर भेदभाव के किया है। सपा सरकार ने अपने कार्यकाल में तमाम ऐसी योजनाएं संचालित की है, जिनके माध्यम से हर वर्ग को लाभ मिला है। सरकार ने छात्राओं को शिक्षित करने के उद्देश्य से कन्या विद्याधन, पढे़ बेटियां, बढ़े बेटियां, हमारी बेटी- उसका कल आदि योजनाएं संचालित की हैं।

विज्ञापन


बढ़पुरा विकास खंड के ग्राम कुंडेश्वर शिव मंदिर पर आयोजित मेले के उद्घाटन अवसर पर गुरुवार को वह लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों को मुफ्त सिंचाई, किसान दुर्घटना बीमा योजना आदि योजनाएं संचालित की है। राजस्व संहिता 2015 को लागू किया गया है, जिससे किसानों को भागना न पडे़ और उन्हें शीघ्र न्याय मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा प्रदेश सरकार की विकास नीतियों का ही परिणाम है कि पहले प्रति व्यक्ति आय लगभग 21 हजार रुपये थी जो कि अब लगभग 40 हजार हो गई है। बेरोजगारी एक विकराल समस्या है, जिसके निराकरण के लिए सरकार कौशल विकास मिशन के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कुंडेश्वर मंदिर व तालाब का जीर्णोद्धार शीघ्र शुरू कराने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदीपानंद स्वामी ने उन्हें तिलक लगाकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अशोक यादव, सदर विधायक  रघुराज शाक्य, विधायक भरथना सुखदेवी वर्मा, चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, राजीव यादव, आशीष राजपूत, शिल्पू भदौरिया, अजय भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया, विजय यादव, अल्लू ठाकुर, हरपाल सिंह, नीरज यादव, डा सुरेंद्र पाल आदि लोग रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed