फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   krishi kanoon ka virodh galat

कृषि कानूनों पर किसानों को गुमराह कर रही है भाजपा सरकार

Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
krishi kanoon ka virodh galat
बसरेहर ब्लॉक के ग्राम अयारा में समाजवादी पार्टी ने किसान चौपाल लगाकर कृषि कानूनों के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा लगभग एक महीने से किसान धरने पर हैं। सरकार ने उनकी कोई बात नहीं सुनी। पिछले दिनों में जो भी किसानों के नेताओं से सरकार के मंत्रियों ने बैठक की है वो बेनतीजा रही। सरकार किसानों को गुमराह करने में लगी है।
उन्होंने बताया जो किसानों की मुख्य मांगे थीं तीनों कानून वापस ले सरकार, उनपर चर्चा न करके सिर्फ दो बातें मानी हैं। उन्होंने कहा जब किसानों की फसल बेचने का समय आता है उसी समय फसलें सस्ती बिकने लगती हैं।
विज्ञापन

इस समय किसान का आलू थोक में 8 रुपये किलो बिक रहा है। यही आलू व्यापारियों का था तब 35 रुपये में बिक रहा था। जब इतना फर्क रहेगा तो किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी। कीटनाशक दवा, डीजल, पेट्रोल, घरेलू गैस के दाम बढ़ा दिए। फिलहाल घरेलू गैस के दाम सीधे 100 रुपये बढ़ा दिए। जो भी सब्सिडी मिलती थी उसे भी खत्म कर दी। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है और उनके लिए आगे भी संघर्ष करती रहेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed