फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kotedaar se narajgi

Etawah News: विपणन निरीक्षक की कार्यशैली से कोटेदार नाराज

Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 07:00 AM IST
विज्ञापन
kotedaar se narajgi
भरथना। विपणन निरीक्षक की कार्यशैली से नाराज कोटेदारों ने एसडीएम को शिकायती पत्र दिया। एसडीएम ने जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम कुमार सत्यमजीत को कोटेदार संघ के अध्यक्ष शिशिर कुमार के नेतृत्व में शिकायती पत्र दिया गया। इसमें बताया कि भरथना विपणन केंद्र निरीक्षक एमडीएम व आईसीडीएस का खाद्यान्न सही मात्रा में तौलकर नहीं दे रहे हैं। 50 किलोग्राम की बोरी दर्ज की जाती है, जबकि उस बोरी में 12 से 15 किलो खाद्यान्न कम निकलता है।

पूरा वजन मांगे जाने पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं। कोटेदारों ने विपणन निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।आलोक कुमार सरैया, उपेंद्र कुमार सराय जलाल, सहदेव सिंह महेवा, लालमन गोपियागंज, लालबिहारी मेड़ीदुधी, भीमसेन भोली, रमेश चंद्र सैफी, गोपाल दीक्षित भरथना, मुनीश बाबू साम्हो आदि ने शिकायती पत्र पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed