फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kort ke ephaeeaar darj karane ke aadesh

कोर्ट के एफआईआर दर्ज करने के आदेश

Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
kort ke ephaeeaar darj karane ke aadesh
इटावा। भरथना क्षेत्र में धमकी, रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में कोर्ट ने तीन नामजद व उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के आदेश पुलिस को दिए हैं। कोर्ट ने पुलिस को मामले की विवेचना करने का भी आदेश दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र के रुरा गांव के रामकेश का कहना है कि एक जून 2021 को अहमदाबाद गुजरात से अपने गांव आया था। उसी दिन बेटे का दोस्त साथियों संग बाइकों से घर पर आए और गालीगलौज किया।
विज्ञापन

दो दिन के भीतर 10 लाख रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पांच जून को आरोपियों ने उन्हें भरथना बुलाया। वहां असलहे के बल पर जबरदस्ती स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिखावट ठीक न होने से स्टांप पर क्या लिखा है, नहीं पढ़ सका। आरोपी उससे जबरदस्ती पैसा वसूलना चाह रहे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को भरथना व सिविल लाइन थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

एसएसपी को भी शिकायती पत्र दिया। फिर भी कुछ नहीं हुआ। तब कोर्ट में अर्जी देकर न्याय की गुहार लगाई। एससी/एसटी (पीए) एक्ट के विशेष न्यायाधीश अवधेश कुमार ने थाना पुलिस को एफआईआर दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए।
भरथना थाना प्रभारी का कहना है कि रामकेश के मामले में एफआईआर दर्ज करने के संबंध में कोर्ट का आदेश अभी नहीं मिला। आदेश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed