फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   korona ka tekakaran

टीकाकरण का नया प्लान छूटे लाभार्थियों को मिले चार दिन

Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
korona ka tekakaran
इटावा। कोरोना टीकाकरण से छूटे स्वास्थ्य कर्मियों को अब दो के स्थान पर चार मौके मिलेंगे। इस अवधि में टीकाकरण कार्य पूरा कराना होगा। इसके लिए पहले 28 और 29 जनवरी की तिथि तय थी, लेकिन अब 04 और 05 फरवरी को भी छूटे 7936 लाभार्थियों का टीकाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्येंद्र यादव ने बताया 28 जनवरी को शहर के जिला पुरुष अस्पताल में, जिला महिला अस्पताल, पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट तथा कोकपुरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक-एक बूथ पर 493 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई में 600, सीएचसी सैफई में 106, जसवंतनगर सीएचसी में 200, भरथना सीएचसी में 300, सरसईनावर सीएचसी में 80, बसरेहर सीएचसी में 315, महेवा सीएचसी में 125, मेडिकल केयर यूनिट में 125, जिला पुरुष अस्पताल में 115, जिला महिला अस्पताल में 125 तथा कोकपुरा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 128 लाभार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा। कुल मिलाकर 2229 लाभार्थियों का टीकाकरण होगा। इसी दिन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी भी जिला महिला अस्पताल में टीकाकरण कराएंगे।
विज्ञापन

इनसेट
मेडिकल केयर यूनिट में निजी अस्पताल के लोगों का टीकाकरण
28 जनवरी को पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट में गुरु कृपा अस्पताल, दिव्यांशी अस्पताल, अजबश्री अस्पताल, नारायणी अस्पताल, आदित्य अस्पताल, अग्रवाल अस्पताल, आनंद क्लीनिक, आनंद मेडिकेयर, अशोक पैथालॉजी के अलावा रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। मेडिकल केयर यूनिट में इसके लिए एक बूथ बनाया गया है जहां 125 लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तारीख बूथ लाभार्थियों की संख्या
28 जनवरी 21 2219
29 जनवरी 24 2431
04 फरवरी 22 2471
05 फरवरी 07 815
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed