फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Klsyatra devotees showered flowers on

कलश यात्रा पर श्रद्धालुओं ने बरसाए फूल

Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Klsyatra devotees showered flowers on
गांव नगला सौलंकी में कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कन्याओं व महिलाओं ने भाग लिया। गाजे बाजे के साथ निकली कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों पर श्रद्धालु खूब थिरके।
विज्ञापन



गांव नगला सौलंकी में बुधवार को दोपहर धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे की धुन के बीच निकली कलश यात्रा में श्रद्धालु नाचते-गाते हुए चल रहे थे। इस दौरान जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन



पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पर समाप्त हुई। कथा वाचक आचार्य अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि कथा का समापन एक मार्च को पूर्णाहुति के साथ होगा, भंडारा 2 मार्च को होगा। इस मौके पर परीक्षित ज्ञान सिंह पाल, मुंशीलाल, बालकराम, कमलेश, रामचंद्र आदि बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, इकदिल में श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर परमानंद धाम इकदिल में स्वामी परमानंद महाराज ने ग्रंथों का प्रमाण देते हुए श्रीकृष्ण की भक्ति के लिए भक्तों को प्रेरित किया। कहा कि केवल भागवत गीता ही ऐसा ग्रंथ है जो मनुष्य को आध्यात्म से जोड़ती है।


यह कोई ग्रंथ नहीं बल्कि स्वयं परमात्मा श्रीकृष्ण की वाणी है। महोत्सव के अंतिम दिन एसएसपी मंजिल सैनी, लॉयन सफारी के डायरेक्टर संजय श्रीवास्तव ने स्वामी परमानंद जी महाराज का अभिवादन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।



भागवत कथा में प्रतिदिन सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. सीमा शाक्य शामिल होते है। कथा में अर्पण, समर्पण, मनीष गोलवारा, जबरसिंह लोधी, संतोष शर्मा प्रधान, डा. लक्ष्मीपति वर्मा, रामशरण गुप्ता, पीके सिंह श्वेता डेयरी इकदिल, जयकिशन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed