फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kitchen caught fire while cooking, couple scorched

इटावा: खाना बनाते समय किचन में लगी आग, दंपती झुलसे

Sun, 07 Mar 2021 01:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Mar 2021 01:59 PM IST
विज्ञापन
kitchen caught fire while cooking, couple scorched
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में बसरेहर के ग्राम रिटोली में रविवार सुबह खाना बनाते समय अचानक किचन में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में पति-पत्नी झुलस गए। ग्रामीणों व परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार सुबह करीब नौ बजे ग्राम रिटोली निवासी हरगोविंद की पत्नी रजनी किचन में खाना बना रही थी।
विज्ञापन


तभी सिलिंडर लीकेज होने की वजह से अचानक आग लग गई। किचन व कमरे में आग फैलने से रजनी झुलस गई। पत्नी की चीखपुकार सुनकर हरगोविंद मौके पर पहुंचा। आग बुझाने के प्रयास में वह भी झुलस गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आग बुझाकर दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हरगोविंद ने बताया कि करीब आठ दिन पहले सिलिंडर भरवाया था। सिलिंडर लीकेज की वजह से आग लग गई, जिसके घर में रखा गृहस्थी का सामान भी जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed