{"_id":"60f85d378ebc3e6d0f2b314b","slug":"khaad-etawah-news-knp6415994182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से राहत तो अब खाद की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से राहत तो अब खाद की किल्लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। अब जब बारिश धान किसानों का साथ दे रही है तो कृषि विभाग की लापरवाही परेशानी बन रही है। डीएपी खाद न मिलने से किसान धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जिले में पिछले साल की तुलना में दोगुनी से अधिक डीएपी उपलब्ध है, लेकिन अब तक समितियों तक नहीं पहुंची है। इस कारण किसानों को यह नहीं मिल पा रही।
बीते सोमवार को झमाझम बारिश होने से इस समूचे क्षेत्र के किसान खुश हैं। इतनी बारिश से जमीन को काफी राहत मिल गई है। पानी बाकी जरूरत भोगनीपुर निचली गंग नहर व उसके रजबहों से पूरी हो जाएगी। कई किसानों ने धान की रोपाई शुरू भी कर दी है। अब धान की रोपाई के समय किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। किसान सेवा सहकारी समिति पर डीएपी न मिलने से किसान प्राइवेट दुकानों से खाद खरीद रहे हैं।
कुछ किसान बिना डीएपी खाद डाले ही पौध की रोपाई कर रहे हैं। अधिकांश किसान डीएपी आने का इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है डीएपी के कारण रोपाई का काम प्रभावित हो रहा है। सहकारी समिति के सचिव राजीव गोयल ने बताया कि पहले ऋण सीमा पास नहीं हुई थी। अब ऋण सीमा पास हो चुकी है। एक-दो दिन में खाद उपलब्ध हो जाएगी।