Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Keep children, the elderly, and pregnant women at a distance while bursting firecrackers.

Etawah News: पटाखे जलाते समय बच्चों, वृद्धों व गर्भवती महिलाओं को रखें दूर

Sat, 07 Nov 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Keep children, the elderly, and pregnant women at a distance while bursting firecrackers.
इटावा। दीपावली पर पटाखे जलाने को लेकर बच्चों से लेकर बड़ों में अलग ही उत्साह दिखाई देता है। पटाखे जलाने में जरा सी अनदेखी खुशियों पर भारी पड़ सकती है। इसलिए पटाखों को जलाते समय सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। पर्व को लेकर जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि पटाखे जलाते समय छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं को दूर रखें। पटाखे जलाने के बाद उठने वाले धुएं से उन्हें परेशानी हो सकती है। पटाखे जलाते समय किसी वजह से अगर आंखों में चोट लग जाए तो थोड़ी देर बंद ही रहने दें। जलन, दर्द और छटपटाहट होने पर घबराएं नहीं।
विज्ञापन

आंसुओं के साथ चिंगारी की राख खुद बाहर निकल आएगी। हालत गंभीर होने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेकर दवा ले सकते हैं। बगैर परामर्श आंख में कोई भी दवा न डालें। पटाखों से अंग झुलसने पर घरेलू इलाज से सही करने का प्रयास न करें। उन्होंने सुझाव दिया कि पटाखे पार्क, मैदान में जलाएं। घर के अंदर, संकरी गली, गाड़ी के पास पटाखे न जलाएं। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। बड़ों की निगरानी में फुलझड़ी ही दें। सूती टाइट कपड़े पहनकर पटाखे जलाएं। सिंथेटिक, नायलॉन के कपड़ों में आग लगने का खतरा अधिक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान---
-पटाखा जलाते समय बच्चों के साथ कोई साथ रहे, ताकि हादसा होने पर मदद हो सके।
-मोमबत्ती या फिर अगरबत्ती से ही पटाखों को उचित दूरी पर रखकर जलाएं।
-पटाखों को सड़क पर या अन्य किसी सार्वजनिक स्थान पर जलाने से बचें।
-पटाखा अगर न जले तो पानी डाल दें, ताकि जलने से बचे रहें।
-पटाखों के भंडार को सुरक्षित स्थान पर रखें।
-जले हिस्से पर बर्फ बिल्कुल न लगाएं।
-हादसा होने पर स्वास्थ्य सेवा के लिए 108 एंबुलेंस पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed