फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kaur from hat-trick Patiala won

बेंत कौर की हैट्रिक से पटियाला जीता

Sun, 26 Apr 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 26 Apr 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
 Kaur from hat-trick Patiala won

पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप में रविवार को पहले मैच में हाकी पटियाला ने स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड को 5-1 हराया। पटियाला की बेंत कौर ने तीन गोल कर हैट्रिक लगाई तथा बेबी ने दो गोल किए।

विज्ञापन


स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड की ओर से मात्र एक गोल मीना ने किया। दूसरा मैच रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं हाकी ओडीसा में हुआ। इसमें रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने हाकी ओडीसा को 10-0 से हराया।
विज्ञापन


रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की ओर से अनुराधा देवी ने चार तथा अनुपा, सौंधर्या, सुनिता, पूनम, लिलिमा व नभजोत ने एक-एक गोल किया। तीसरा मैच में महाराष्ट्र टीम ने दिल्ली को 4-1 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मैच में मध्य प्रदेश हाकी एकेडमी ने हाकी हरियाणा की टीम को 3-2 से हराया। इसी प्रकार पांचवां मैच में मणिपुर हाकी ने जम्मू कश्मीर को 7-0 से हराया। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह यादव तथा डीएम नितिन बंसल उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि का स्वागत क्रीड़ाधिकारी/ प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कालेज सैफई योगेंद्र पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर टूर्नामेंट निदेशक दविंदर भाटिया, क्रीड़ाधिकारी फतेहपुर एसके लहरी, क्रीड़ाधिकारी हमीरपुर नवीन कुमार सिंह, पूर्व क्रीड़ाधिकारी राकेश कुमार शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी अलीगढ़ डा. मंजूर आलम अंसारी, उप क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर, उप क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद यादव, उप क्रीड़ाधिकारी श्रीराम मिलन, लईक खान कोषाध्यक्ष उत्तर प्रदेश हाकी आदि उपस्थित रहे। मैच मे निर्णायक के रूप में सुमन चुंबक, दुर्गा, निर्मला दुर्गा, करतार सिंह, नेपोलियन, विरेंदर आदि की अहम भूमिका रही।

एनसीसी और स्पोर्ट्स स्टेडियम जीते
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय बालक वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन एनसीसी क्लब 12 रनों से और स्पोर्ट्स स्टेडियम ने सात विकेट से अपने-अपने मैच जीते।

जनपद प्रदर्शनी समिति के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच एनसीसी क्लब व सोना क्लब में हुआ। एनसीसी ने पहले 8 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में सोना क्लब की पूरी टीम 126 रन पर आउट हो गई। दूसरा मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम व बीएसए इलेविन के मध्य हुआ।


बीएसए इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। स्पोर्ट्स स्टेडियम की कसी हुई गेंदबाजी के चलते बीएसए इलेविन की पूरी टीम महज 74 रन पर आल आउट हो गई। जवाब में उतरी स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने सात विकेट से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed