फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Kanshiram Colony: No drinking water, flooded roads

कांशीराम कॉलोनी : पीने को है नहीं सड़कों पर भरा पानी

Sat, 17 Jan 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kanshiram Colony: No drinking water, flooded roads
जसवंतनगर। कचौरा रोड स्थित काशीराम कॉलोनी के वाशिंदे इन दिनों जलभराव और पेयजल की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। सड़कों की मरम्मत तो हो गई लेकिन जलनिकासी के लिए नालियों का निर्माण न होने से घरों के सामने पानी भर जाता है। वहीं, तीसरी मंजिल तक पानी न चढ़ने से लोगों को बाल्टियां लेकर ऊपर-नीचे करना पड़ रहा है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गंदगी के अंबार और सफाई की व्यवस्था न होने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन




कॉलोनीवासियों, जिनमें दीपक, अमित, संजेश, राजेश, सोनू, पंकज, हरिओम, शिवराम, प्रीति, रजनी, सोनी और प्रेमलता जैसे नाम शामिल हैं, ने बताया कि जलभराव के कारण बच्चों और बुजुर्गों का घर से निकलना दूभर हो गया है। सड़कों और घरों के सामने जमा पानी से गंदगी फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी मोहर सिंह ने बताया कि तीसरी मंजिल पर रहने के कारण उन्हें पानी लाने के लिए नीचे उतरकर लाइन लगानी पड़ती है। करीब 200 से अधिक लोग रोजाना हैंडपंपों से पानी भरने को मजबूर हैं। हालांकि, अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पप्पू ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है और गंदगी से बीमारियां फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अधिशासी अधिकारी श्याम वचन सरोज ने बताया कि कॉलोनी में नाली निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था के लिए प्रस्ताव डूडा विभाग को भेजा गया है। उन्होंने शीघ्र ही कार्य शुरू कराने और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed