{"_id":"849cda333efa0c5b977ea1317044c09b","slug":"kanpur-in-hockey-handball-fatehgarh-winner-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में कानपुर, हैंडबाल में फतेहगढ़ विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में कानपुर, हैंडबाल में फतेहगढ़ विजेता
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
कानपुर जोन की अंतर्जनपदीय 18वीं पुलिस हॉकी और हैंडबाल प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को एसएसपी डा. राकेश सिंह ने किया।
विज्ञापन
इससे पूर्व हॉकी के फाइनल मैच में कानपुर नगर की टीम ने इटावा और हैंडबाल में फतेहगढ़ की टीम ने इटावा को पराजित किया। एसएसपी ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
ज्योतिबा फुले स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के तीसरे दिन हॉकी का फाइनल मैच कानपुर नगर और इटावा के मध्य खेला गया। खिलाड़ियों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया।
निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। शूट आउट के जरिये कानपुर की टीम ने एक गोल से मैच जीत लिया।
हैंडबाल का फाइनल मैच फतेहपुर और इटावा के बीच हुआ। फतेहगढ़ के खिलाड़ी इटावा पर हावी रहे। फतेहगढ़ की टीम ने ताबड़तोड़ 16 गोल किए। जवाब में इटावा की टीम सिर्फ 7 गोल कर सकी। इस तरह फतेहगढ़ ने 16-7 से फाइनल मैच जीत लिया।
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। विजेता टीम को शील्ड प्रदान की गई। एसएसपी ने खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन की प्रशंसा की।
इस दौरान एएसपी सर्वानंद यादव, सीओ सैफई अरुण दीक्षित, सीओ सिटी सिद्धार्थ वर्मा, राघवेंद्र सिंह राठौर, अनिल कुमार व पीआरओ राधा मोहन द्विवेदी आदि मौजूद रहे।