फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kanpur and lucknow teem in semifinal

कानपुर और लखनऊ की टीम सेमीफाइनल में

Wed, 06 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Wed, 06 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
kanpur and lucknow teem in semifinal

आईजीसीएल में खेले जा रहे मैचों की शृंखला में

विज्ञापन
मंगलवार को हुए क्वार्टर फाइनल मैचों में पंचवटी विनायक क्लब कानपुर और कालेश्वर बाबा मोहनलाल गंज लखनऊ की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। 

पहले क्वार्टर फाइनल मैच में पंचवटी विनायक कानपुर ने 20 ओवर 8 विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाए।  बल्लेबाज सोनू 88 रन बनाकर नाट आउट रहे। प्रकाश ने 42 रन और अर्जुन ने 45 रन बनाए। लिटिल इंटर स्कूल अलीगढ़ के अभियुक्त ने तीन विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए लिटिल इंटर स्कूल अलीगढ़ की टीम 19.3 ओवर में 206 रन बनाकर आल आउट हो गई। बल्लेबाज वसीम इकबाल ने 53 रन, वसीम बेग ने 35 रन बनाए। पंचवटी के दिव्यांशु ने पांच और आदित्य ने 2 विकेट लिए।

 दूसरे क्वार्टर फाइनल में कालेश्वर बाबा मोहनलाल गंज लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर 145 रन बनाए। बल्लेबाज राजन ने 35 और शैलेंद्र ने 23 रन बनाए। ऐशेज स्पोर्ट आजमगढ़ की तरफ से दिलीप ने चार और सौरभ ने दो विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐशेज स्पोर्ट आजमगढ़ की टीम 100 रन बनाकर आल आउट हो गई। विनय ने 23 रन बनाए। बाबा कालेश्वर मोहनलाल गंज लखनऊ की तरफ  से विशाल ने चार और आसिफ ने तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed