फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   kaangresiyon kee pratigya padayaatra 14 se

कानपुर ने लखनऊ को सात विकेट से हराया

Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
kaangresiyon kee pratigya padayaatra 14 se
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम इटावा एवं अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम सैफई में चल रही चीफ जस्टिस जगदीश भल्ला मेमोरियल ऑल इंडिया अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में कानपुर व गाजियाबाद की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इटावा में कानपुर और लखनऊ के बीच तथा सैफई में बहराइच और गाजियाबाद के बीच मैच खेला गया। इटावा में खेले गए मैच में कानपुर ने लखनऊ को सात विकेट से पराजित किया।
विज्ञापन

कानपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम निर्धारित 30 ओवरों में नौ विकेट पर 129 रन बनाए, जिसमें ऐश नावलानी ने सर्वाधिक 31, कार्तिकेय सिंह ने 23, कृतुराज सिंह ने 22 व अमन यादव ने 18 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी करते हुए कानपुर की ओर से रिषभ भाटिया ने तीन विकेट लिए। जेबान अंसारी ने दो और मोहम्मद सारिम ने एक विकेट प्राप्त किया। जीत के इरादे से मैदान में उतरी कानपुर की टीम ने जीत के लिए आवश्यक रन 14.2 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर मैच सात विकेट से जीत लिया।
टीम की ओर से समन्वय दीक्षित ने सर्वाधिक 50 रन (18 गेंदों में), अंश तिवारी ने 25, सतनाम सिंह ने 23 तथा अमन यादव ने 19 रनों का योगदान दिया। लखनऊ की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य और चित्रांश ने दो-दो व अंकुर तिवारी ने एक विकेट लिया।
विजेता टीम के बल्लेबाज समन्वय दीक्षित को शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच में अंपायरिंग विजय शर्मा एवं सतीश पांडेय ने की। स्कोरिंग सचिन पाटकर ने की।
उधर, सैफई में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए दूसरे मैच में गाजियाबाद ने बहराइच को 40 रनों से हराया। बहराइच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गाजियाबाद की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट पर 127 रन बनाए।
टीम की ओर से आयुष तंवर ने सर्वाधिक 22, शिखर अग्रवाल ने 21, वैभव ने 17 तथा प्रियांश ने 16 रनों का योगदान दिया। बहराइच की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष्मान पांडेय ने तीन, जयप्रकाश गुप्ता तथा विपुल मिश्रा ने दो-दो विकेट प्राप्त किया।
जवाब में बहराइच की टीम 23 ओवरों में मात्र 87 रन बनाकर आउट हो गई, जिसमें शाद अहमद ने सर्वाधिक 45 तथा वैभव सिंह ने 16 रनों का योगदान दिया।
गाजियाबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक चौधरी ने तीन, शुभ मलिक ने दो और अनुराग भोला, विशाल राना, अरनव धवन तथा भाष्कर भारद्वाज ने एक-एक विकेट लिया।

ये रहे मौजूद
उप्र क्रिकेट एसोसिएशन अपैक्स कमेटी के सदस्य श्याम बाबू, जालौन जोन के सचिव विकास कुमार, सदस्य अपैक्स कमेटी यूपीसीए अभिषेक शुक्ला, सदस्य अपैक्स कमेटीइशरत महमूद खान, एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव, क्रीड़ाधिकारी सैफई एसके लहरी, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह, औरैया के कोआर्डिनेटर पुष्पेंद्र सिंह, अमरीश प्रताप सिंह, आनंद यादव टंटी, पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र यादव, श्याम यादव, विजय पाल, लल्लन आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed