फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   June 10 was the hottest, 41 degree temperature

Etawah News: सबसे गर्म रहा 10 जून, 41 डिग्री तापमान

Sat, 10 Jun 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 10 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
June 10 was the hottest, 41 degree temperature
(फोटो संख्या 11) रेलवे स्टेशन के नल से पानी पीता बंदर। संवाद
विज्ञापन

फोटो 12
भीषण गर्मी और उमस ने किया बेहाल, पशु-पक्षी भी तलाश रहे पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। जून की गर्मी तापमान बढ़ने के साथ ही अपना असर दिखाने लगी है। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे करीब पांच से सात मिनट की बारिश के बाद पूरे दिन उमस बढ़ी रही। लेकिन शनिवार जून महीने का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
ऐसी स्थिति में इंसान हों या पशु पक्षी सभी तेज धूप की वजह से परेशान रहे। महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश था, इस वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा ही बना रहा। इससे लोगों का घर से निकलना बहुत ही कम हुआ।
विज्ञापन

बीते दस दिन में जून महीने में तीन बार बारिश होने के बाद से तापमान बढ़ता ही जा रहा है।
दोपहर में तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े चलने से सड़कों पर आते- जाते लोग और भी ज्यादा बेहाल हो रहे हैं। तेज गर्मी की वजह से हलक सूखने से आमजन ही नहीं बल्कि पशुु- पक्षी को पानी की तलाश में इधर -उधर करनी पड़ी। गर्मी में प्यास से परेशान बंदर रेलवे स्टेशन पर लगे नलों से टपकने वाले पानी को पीकर प्यास मिटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं को पानी पीने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्हें इधर- उधर पानी तलाशना पड़ रहा है। हालांकि कुछ लोगों ने मोहल्ले में नांद में पानी भर रखा है। जबकि पक्षियों के लिए छतों व पेड़ों पर पानी भरा मिट्टी का सकोरा टांग रखा है।


24 घंटे में मानसून के उत्तर पूर्व क्षेत्र की ओर बढ़ने की संभावना
मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन पांडेय ने बताया कि अगले 24 घंटों में मानसून के उत्तर पूर्व क्षेत्र को कवर करने की संभावना नजर आ रही है। उत्तर पूर्वी बंगाल पर एक अच्छी तरह से चिह्रिनत कम दबाव का क्षेत्र मानसून की प्रगति में मदद करेगा। लेकिन एक बहुत ही गंभीर चक्रवात बिपरजॉय पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर बना हुआ है, जो नौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। अभी समुद्र की सतह का तापमान अभी भी 31 डिग्री है। वर्टिकल विंड शेयर भी कम है। जो 12 जून की सुबह तक उत्तर, उत्तर, पूर्व दिशा में आगे बढ़ना जारी रख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed