{"_id":"5f415ec88ebc3e294b1b586e","slug":"julars-ki-dukan-me-55-lakh-ki-chori-etawha-news-knp5782529109","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की दुकान में नकब लगाकर लाखों रुपये के आभूषण चोरी
विज्ञापन
सराफा की दुकान से 55 लाख की चोरी इटावा के चकरनगर में सराफा दुकान में दीवार में लगा नकब।
- फोटो : ETAWHA
चकरनगर (इटावा)। सहसो थाना क्षेत्र की हनुमंतपुरा चौराहा चौकी से सौ कदम दूरी पर शनिवार भोर चोरों ने सराफ की दुकान में नकब लगाकर 55 लाख से ज्यादा के जेवर पार कर दिए। चोरों के जाते समय खेतों की रखवाली कर रहे किसान ने शोर भी मचाया, पुलिस चैन की नींद सोती रही। एएसपी ग्रामीण ने घटना का अवलोकन कर शीघ्र खुलासा करने का दावा किया है।
चंबल क्षेत्र के प्रमुख बाजार हनुमंतपुरा चौराहे पर उमेश भदौरिया की ज्वैलर्स की दुकान है। शनिवार भोर चार बजे के करीब पीछे की दीवार में नकब लगाकर दुकान में दाखिल हुए चोर 250 ग्राम सोने और 25 किलो चांदी, इसके अलावा अन्य जेवरात चुरा ले गए हैं।
उमेश भदौरिया ने बताया कि वे शुक्रवार शाम को दुकान बंद करके लखना स्थित घर चले गए थे। सुबह पड़ोसियों ने फोन पर घटना की जानकारी दी। दुकान आकर देखा तो 55 लाख से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। उनका कहना है कि दुकान के पीछे सौ कदम की दूरी पर पुलिस चौकी है। दुकान के सामने पचास कदम पर स्थित चौराहे पर रात में पुलिस मौजूद रहती है। इसके बावजूद चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का रिकार्डिंग सिस्टम भी निकाल कर ले गए है। इतना ही नहीं उनकी एक दुकान कपड़े की बिल्कुल बराबर में है, चोर उसमें से कुछ भी नहीं चुराया।
विज्ञापन
बाजार के निकट ही जंगल की तरफ पुलिस को कुछ बीयर व खाने के सामान के खाली अवशेष मिले हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस लकड़ी, ईंट, खनन आदि की अवैध गाड़ियों से वसूली में लगी रहती है। बाजार में पहली बार इतनी बड़ी वारदात चौकी के पास चोरों ने की है और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। अगर शीघ्र चोरी का खुलासा न हुआ तो व्यापारी आंदोलन को मजबूर होंगे।
क्राइम यूनिट, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने जांच कर कई साक्ष्य एकत्रित किए हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। प्रभारी सीओ चकरनगर चंद्रपाल सिंह के निर्देशन में चकरनगर, भरेह, बिठौली सहसो की टीम कार्य कर रही है।
- ओमवीर सिंह, एएसपी, ग्रामीण
इनसेट-
चोर-चोर चिल्लाता रहा किसान, नहीं खुली पुलिस की नींद
- ज्वैलर्स की दुकान के पीछे स्थित खेतों में फसलों की रखवाली करने वाले किसान राम सिंह पुत्र जयराम राजपूत निवासी हनुमंतपुरा ने बताया कि वह बाजरा आदि फसलों की रखवाली के लिए खेतों पर था। सुबह के वक्त चोरों को देखकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक चोर उसकी ओर को बढ़ने लगा तो वह पुलिस चौकी की ओर भागकर गया। पुलिस को चिल्ला-चिल्ला कर जगाया कि चोर है-चोर है, लेकिन कोई पुलिस वाला नहीं जागा और तब तक चोर जंगल की ओर भाग गए।
राम सिंह ने यह भी बताया कि चोरों की संख्या तीन से अधिक थी और एक सिर पर गठरी रखे था। दो चोर बड़े-बड़े झोले लिए थे और जंगल की ओर निकल गए। जब पुलिस वाले काफी देर तक नहीं जागे तो वह वापस आ गया और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी।
इनसेट
घटना का शीघ्र खुलासा कर माल बरामदगी की मांग
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने लाखों के जेवरात चोरी की घटना पर पुलिस प्रशासन से घटना का जल्द पर्दाफाश करते हुए माल बरामद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कस्बे के प्रमुख सराफा व्यापारी उमेश भदौरिया की दुकान में चोरी की घटना होने से सराफा कारोबारियों में रोष है।
व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने कहा कि सोमवार को पदाधिकारियों के साथ एसएसपी से मिलकर घटना पर रोष जाहिर करेंगे। व्यापारी असुरक्षित हैं और पुलिस सुनवाई नहीं करती है। सरकार ने व्यापारियों के मान सम्मान के लिए व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ और व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन कर दिया है। हर जिले में प्रतिमाह बैठक होनी है, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर प्रभावी कार्रवाई करा जाना है। इसके बावजूद बैठक नहीं हो रही हैं और सरकारी नंबर उठते नहीं या फिर बंद मिलते हैं। उन्होंने चोरी की घटना का जल्द से जल्द खुलासा कर माल बरामदगी की मांग की है।

सराफा की दुकान से 55 लाख की चोरी इटावा के चकरनगर में जांच करती फोरेंसिक टीम व पूछताछ करते एएसपी ग्र?- फोटो : ETAWHA

सराफा की दुकान से 55 लाख की चोरी इटावा के चकरनगर में चोरी की घटना की छानबीन करती पुलिस व डॉग स्क्वॉड- फोटो : ETAWHA