{"_id":"63e5b6d21a7cd277080eca70","slug":"joy-from-father-in-law-s-gun-etawah-news-knp742541744-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: रोजगार सेवक का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: रोजगार सेवक का हर्ष फायरिंग करते वीडियो वायरल
विज्ञापन
फायरिंग करते हुए राहुल की वायरल फोटो। संवाद
- फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। थाना चौबिया क्षेत्र में हर्ष फायरिंग का वीडियो सामने आया है। फायरिंग करने वाला युवक रोजगार सेवक बताया जा रहा है। वह साले की शादी में शामिल होने आया था। ससुर की लाइसेंसी सिंगल बैरल बंदूक से फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने रोजगार सेवक को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण के निर्देश पर सेवक और उसके ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला थाना चौबिया के संतोषपुर पचार गांव का बताया जा रहा है। ताखा निवासी राहुल कुदरेल गांव में रोजगार सेवक है। जो अपने साले राव विश्वनाथ प्रताप सिंह की शादी में शामिल होने के लिए संतोषपुर पचार गांव आया था। उसने बुधवार को अपने ससुर वीरेंद्र सिंह की सिंगल बैरल लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग की। फायरिंग के वक्त का वीडियो राहुल ने अपने व्हाट्सएप के स्टेट्स पर लगाया।
जो कि किसी ने रिकॉर्ड करके वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि ससुर वीरेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। उनकी बंदूक का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।