फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   josh se 2364 kishoron ne lagavaaya teeka

जोश से 2364 किशोरों ने लगवाया टीका

Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
josh se 2364 kishoron ne lagavaaya teeka
इटावा/महेवा/चकरनगर। तीन जनवरी से जनपद के 15 से 17 साल के छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाने के लिए कालेजों में लगाई जा रही कोरोनारोधी कोवैक्सीन टीका लगाने का अभियान कड़ाके की सर्दी के बावजूद लगातार जारी है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में 40 छात्र-छात्राओं ने शहर के पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट में 36 छात्र-छात्राओं ने वैक्सीन लगवाई। मंगलवार को 2364ं किशोरों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

कस्बा महेवा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में 23 छात्र-छात्राओं को टीका लगाया लगाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डा. एसएस त्रिपाठी, नोडल अधिकारी के रूप में जिला भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद कुमार, पर्यवेक्षक के रूप में क्षेत्रीय लेखपाल सुधीर चौबे भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि करीब 99 प्रतिशत छात्र-छात्राओं का वैक्सीनेशन हो चुका है। स्वास्थ्य कर्मी संगीता, भोलू ने वैक्सीनेशन किया। उधर, जनपद में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 साल से ऊपर के लोगों को बूस्टर डोज लगाने का सिलसिला भी तीन जनवरी से लगातार जारी है।
जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल में 83 लोगों ने व शहर में पचराहा स्थित मेडिकल केयर यूनिट में 40 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई।
मंगलवार को जनपद में 1316 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई। महेवा में 82 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मी अनुराधा, अभिलाषा व रजत तिवारी ने डोज लगाई।
सीएचसी महेवा के अंतर्गत डॉ. गौरव त्रिपाठी की देखरेख में ब्लॉक कैंपस में सफाई कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई। इस दौरान खंड विकास अधिकारी महेवा निरंजन त्रिवेदी, सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत श्याम बरन राजपूत आदि उपस्थित रहे।
एसडीएम चकरनगर मलखान सिंह समेत 191 सरकारी कर्मचारियों ने बूस्टर डोज लगवाई। क्षेत्रीय उप स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. सत्येंद्र यादव ने बताया कि तहसील प्रांगण में उप जिलाधिकारी, लेखपाल समेत 90 सरकारी कर्मचारियों व पुलिस कर्मचारियों समेत 101 लोगों ने बूस्टर डोज लगवाया।
उधर, जिले में मंगलवार को 82 और कोरोना संक्रमित मिलने से संक्रमितों की संख्या 543 हो गई है। 10 संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 105 संक्रमितों के स्वस्थ होने से सक्रिय केसों की संख्या 437 हो गई।
एक संक्रमित की मृत्यु हो चुकी है। इन 82 संक्रमितों में सात चिकित्सक, 10 बच्चे व 30 महिलाएं भी शामिल हैं।
चिकित्सा विश्व विद्यालय सैफई में 13, सैफई में दो, जनता कालेज बकेवर, सराय जलाल में चार-चार, सिविल लाइन व पाली खुर्द में तीन-तील, घूघलपुर, छिपैटी, डीएम कैंपस, रंगरेजन टोला, पीएसी में दो-दो संक्रमित मिले।
शिवनगर, अधियापुरा, सुखेया पुरलिया, लखना, अहेरीपुर, कृष्णपुरा, आईटीआई चौराहा, दतावली, चितभवन, संतोषपुर, सीएचसी जसवंतनगर, मड़ैया ख्यालीराम, खतराना टोला, फ्रेंड्स कालोनी, पत्ता बाग, खड़कौली, नौरंगाबाद, सराय दयानत, शिवनगर, तुमनपुर के अलावा कई दूसरे जिलों के रहने वाले हैं, लेकिन कोरोना जांच जनपद में अलग-अलग स्थानों पर करवाई है।
छात्राएं संक्रमित, वार्डों को कराया सैनिटाइज
लवेदी। कस्बा लखना स्थित कलावती रामप्यारी बालिका इंटर कालेज में आठ छात्राएं कोरोना संक्रमित निकलने के बाद नगर पंचायत ने लखना के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया।

लोगों से मास्क लगाकर बाहर निकलने की अपील की गई। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते नगर पंचायत लखना के ईओ देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्य बाजार, मंदिरों, डाकघर, पुलिस चौकी, सब्जी मंडी, स्टेट बैंक, सेंट्रल बैंक, सहकारी बैंक, ठाकुरान मुहाल, कालिका मुहाल, गंज मुहाल, मानखां मुहाल, खेड़ा मुहाल, मातन मुहाल, दीक्षितान मुहाल, पुरावली दरवाजा समेत अन्य गलियों व विद्यालयों को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed