फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jo Bole So Nihal , Sat Sri Akal

जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल

Sat, 23 Jan 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा।
अमर उजाला ब्यूरो इटावा। Updated Sat, 23 Jan 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Jo Bole So Nihal , Sat Sri Akal
सिख पंथ के दसवें गुरु श्रीगुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाशोत्सव पर शनिवार को विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। आगरा से आई गतका पार्टी ने शस्त्र कला का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के दौरान ‘जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल’ का जयघोष होता रहा। शोभायात्रा में आसपास के जिलों से आई संगतों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन


श्रीगुरु गोविंद सिंह के प्र्रकाशोत्सव पर्व पर करमगंज स्थित पुराने गुरुद्वारा से शोभायात्रा निकाली गई। पीसीएफ चेयरमैन अंकुर यादव व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव ने संयुक्त रूप से गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष हरजीत सिंह के साथ हरी झंडी दिखाई और पंज प्यारों का स्वागत किया। शोभायात्रा करमगंज गुरुद्वारा से शुरू होकर पंजाबी कालोनी, नया बस स्टैंड तिराहा, नेबिल रोड, रामगंज चौराहा, नौरंगाबाद चौराहा, कहारन पुल, तिकोनिया, पक्की सराय, नगरपालिका चौराहा, बजाजा लाइन, तहसील चौराहा, साबितगंज, नया शहर मेवाती टोला, पुराना बस स्टैंड होते हुए फर्रुखाबाद फाटक के निकट गुरुद्वारा श्रीगुरु तेगबहादुर पर आकर समाप्त हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा के चारों ओर सिख पंथ की पताकाएं फहरा रही थी। फूलों से सजे धजे रथों व चार पहिया वाहनों पर श्रीगुरु नानक देव, श्रीगुरु गोविंद सिंह व अन्य गुरुओं के नयनाभिराम चित्र सजे थे। शोभायात्रा के अंत में गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी थी। जिस पर तोप द्वारा फूलों की वर्षा की जा रही थी। गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी के आगे पंज प्यारे चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस यात्रा में शामिल बैंड पर भक्ति गीत बजते रहे।

आगरा से आई गतका पार्टी के जांबाजों ने जौहर दिखाए। शोभायात्रा में कानपुर किदवई नगर नामदेव गुरुद्वारा अध्यक्ष नीटू सिंह की झांकियां काफी आकर्षक रहीं। जिसमें देश की आजादी के लिए सिख कौम की कुर्बानियों का चित्रण किया गया था।

इससे पूर्व उक्त अतिथियों के अलावा सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, सपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव, राज्यमंत्री उमेश दीक्षित, कृष्ण मुरारी गुप्ता, मुबारक अंजुम ने गुरुग्रंथ साहिब के चरणों में फूलों की थाली व प्रसाद अर्पित किया।


यात्रा के समापन पर कमेटी अध्यक्ष हरजीत सिंह कालड़ा ने चेयरमैन कुलदीप गुप्ता संटू, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी मंजिल सैनी, एक्सईएन बिजली आरके ग्रोवर के प्रति धन्यवाद दिया। शोभायात्रा में तरनजीत सिंह कालड़ा, जसवीर सिंह पप्पी, चरनजीत सिंह, गुरुबचन सिंह मोगा, मनदीप सिंह, दलजीत सिंह, कुलबंत सिंह, राजा साहनी ने अतिथियों एवं बाहर से आए गुरुद्वारों के पदाधिकारियों को बैज लगाकर एवं सरोपा देकर सम्मानित किया। यात्रा में फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, औरैया, मैनपुरी, गोहद, भरथना आदि की संगतें शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed