फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jharkhand, Karnataka, Punjab and Bhopal Live

झारखंड, कर्नाटक, पंजाब व भोपाल जीते

Thu, 30 Apr 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 30 Apr 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand, Karnataka, Punjab and Bhopal Live

उत्तर प्रदेश हाकी के तत्वावधान में मास्टर चंदगीराम स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुुरुवार को पांचवीं सीनियर राष्ट्रीय महिला हाकी चैंपियनशिप के चार मैच खेले गए। इसमें झारखंड, कर्नाटक, पंजाब और भोपाल ने अपनी-अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को हराया।

विज्ञापन


पहले मैच में झारखंड ने उत्तर प्रदेश को 7-2 से मात दी। झारखंड की ओर से बिरसी मुन्डु ने हैट्रिक लगाई।  शबनम लाकरा ने दो गोल तथा इटवारी मुन्डु व सुमन सारु ने एक-एक गोल किया जबकि उत्तर प्रदेश हाकी की ओर से रीना देवी ने मात्र दो गोल किए।
विज्ञापन


दूसरे मैच में कर्नाटक ने असम को 3-1 से हराया। कर्नाटक की ओर से कोमला, रश्मि, निस्छिता ने एक-एक गोल किया जबकि असम की ओर से मौल्ली यादव ने एक गोल किया। तीसरे मैच में पंजाब ने मुंबई एसोसिएशन को 3-1 से मात दी। पंजाब की ओर से हरदीप कौर, नभप्रीत कौर व पूजा रानी ने एक एक गोल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से एक गोल नभनीत कौर ने किया। इसी प्रकार चौथे मैच में भोपाल ने केरल को 5-0 से हराया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन एवं भारतीय हाकी टीम के चयनकर्ता हरविंदर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।


मुख्य अतिथि का स्वागत उप क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर एवं उप क्रीड़ाधिकारी देवी प्रसाद यादव ने बैज लगाकर किया। इस अवसर पर श्री लईक खान, दविन्दर भाटिया, निशा मिश्रा, के पी सिंह, एस के लहरी, नवीन कुमार सिंह, राकेश कुमार शर्मा, डा. मंजूर आलम अंसारी, राममिलन आदि उपस्थित रहे।

निर्णायक के रूप में निर्मला डागर, दीपा, तारिक, सुमित पाल, विरेंद्र व नेपोलियन आदि की अहम भूमिका रही।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed