{"_id":"dec986fb85cbad631d7539ed2b6d10f4","slug":"jewwelers-son-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यवसायी के बेटे का अपहरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यवसायी के बेटे का अपहरण
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 19 Oct 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना के मोहल्ला आजाद रोड स्थित होतीलाल का हाता निवासी सराफा व्यवसायी के
विज्ञापन
नौ वर्षीय बेटे का अपहरण हो गया। इससे शहर में सनसनी है। पुलिस ने एक बंद
घर को खोलवा कर तलाशी ली। एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। एसएसपी ने
मौके पर पहुंच कर परिजनों से पूछताछ की।
होतीलाल का हाता निवासी सराफा व्यवसाई अवधेश कुमार वर्मा का बेटा सक्षम वर्मा (9) भरथना के निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता है। रविवार शाम करीब पांच बजे वह साइकिल लेकर सड़क पर निकला। वह आर्य श्यामा स्कूल के समीप स्थित अपने परिजन की दुकान तक गया। वहां से वापस लौटते समय अचानक गायब हो गया।
घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू हुई। देर रात तक कहीं पता नहीं चलने पर अवधेश ने पुलिस को सूचना दी। साथ ही आईजी जोन को भी सूचित किया। इसके बाद हरकत मे आई पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की। साथ ही भरथना, बिधूना, ऊसराहार, बकेबर, इटावा मार्ग पर नाकेबंदी कराई। लेकिन सोमवार दोपहर तक कहीं पता चला ।
इस पर एसएसपी मंजिल सैनी मय फोर्स मौके पर पहुंची। डाग स्क्वायड टीम ने भी जायजा लिया। इस दौरान डाग स्क्वायड एक घर के पास जाकर रुक गया। इस पर उस बंद घर को खोलवाकर तलाशी ली गई, लेकिन वहां भी कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
पुलिस ने देर शाम एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में अहम सुराग मिले है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।