{"_id":"6a970b4f534cb5452e0f92dd","slug":"jewelry-and-cash-worth-15-lakh-stolen-after-cutting-the-latch-of-a-locked-house-etawah-news-c-216-1-etw1015-148890-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बंद मकान की कुंडी काटकर 15 लाख के जेवर-नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बंद मकान की कुंडी काटकर 15 लाख के जेवर-नकदी चोरी
विज्ञापन
इटावा। रक्षाबंधन पर परिवार के साथ ससुराल गए ट्रक चालक के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लॉकर से करीब 15 लाख रुपये के जेवर और 20 हजार नकद चोरी कर लिए। सोमवार सुबह सफाई कर्मी के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। पड़ोसी के फोन से सूचना मिलने पर परिवार ग्वालियर से वापस इटावा पहुंचा। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कोतवाली क्षेत्र के सती मोहल्ला निवासी सुरजीत सिंह चौहान 28 अगस्त को पत्नी अनीता चौहान और बच्चों के साथ ग्वालियर गए थे। घर पहुंचने पर सुरजीत को सामान बिखरा और अलमारी का लॉकर टूटा मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
चोर मुख्य गेट की कुंडी काटकर मकान में दाखिल हुए। इसके बाद उन्होंने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ा। अंदर रखी अलमारी को निशाना बनाकर उसका लॉकर तोड़ दिया। चोरों ने बच्चों की गुल्लक तोड़कर भी पैसे पार कर दिए। चोरी गए जेवरों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मुख्य गेट से लेकर कमरे और अलमारी तक की जांच की। आसपास की गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा करेगी।