{"_id":"612299d28ebc3e79f8254076","slug":"jewellers-will-not-support-bandh-etawah-news-knp6476522147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वैलर्स की बंदी को समर्थन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वैलर्स की बंदी को समर्थन नहीं
विज्ञापन
इटावा। गुणवत्तापरक गहनों के लिए हॉलमार्क कानून लागू करने को लेकर कुछ सराफा संगठनों ने विरोध जताते हुए सोमवार को व्यापार बंदी का आह्वान किया है। वहीं जिले के सराफा कारोबारी बंदी का समर्थन नहीं कर रहे हैं। सराफा का कहना है कि कानून ग्राहकों के हित में है। लिहाजा वह अपने प्रतिष्ठान खुले रखेंगे।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से कोई अधिसूचना जारी नहीं होती है, हम इस गैर जरूरी हड़ताल का समर्थन नहीं करेंगे। हालांकि कुछ संगठन 23 अगस्त को प्रदेश भर में बंदी का आह्वान किया है।
एसोसिएशन के सचिव राजीव चंदेल ने कहा है कि पदाधिकारियों ने एकमत होकर निर्णय लिया है कि समय के साथ चलना जरूरी है। बदलते वक्त के साथ ग्राहक भी तेजी से जागरूक हो रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राहक जानता है कि हॉलमार्क गहने की शुद्धता की शत प्रतिशत सरकारी गारंटी है। जिसके ऊपर भरोसा किया जा सकता है। कानून के तहत बिक्री किए गए गहनों की पूरी कीमत और स्पष्ट विश्वास के साथ ग्राहकों को दिए गए अधिकार भी शामिल हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस जैन ने कहा नए नियमों को समझने और ज्वैलर्स को जानकारी देने के लिए संगठन लगातार प्रयासरत है। हॉलमार्क कानून के प्रावधानों को सीखने और समझने की जरूरत है।
हॉलमार्क सेंटर पर एचयूआईडी (हॉलमार्क यूनीक नंबर) मुहर लगाने में हो रही देरी को लेकर संबंधित अथॉरिटी से बातचीत चल रही है इसमें तमाम पहलुओं पर सुधार एव कुछ छूट मिलने की संभावना बन रही है। मामले को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी काफी सक्रिय हैं। इब्जा इमरजेंसी कमेटी के प्रदेश सह प्रभारी आकाशदीप जैन ने कहा कि हड़ताल से व्यापार का भला कभी नहीं हो सकता। व्यापार में लेन देन साफ सुथरा एवं व्यापार का भविष्य भी सुरक्षित होना चाहिए। हरीश जौहरी, सचिन वर्मा, संजय वर्मा, बलवीर सिंह, कृष्णा यादव ने भी विचार रखे।