फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jewelery worth lakhs stolen from accountant's house

Etawah News: अकाउंटेंट के घर से लाखों के जेवर चोरी

Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 29 May 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from accountant's house
(फोटो संख्या 38) चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी। संवाद
विज्ञापन

अकाउंटेंट के घर से पांच लाख के जेवर समेटे
इटावा। ससुराल में शादी की सालगिरह में गए अकाउंटेंट के घर चोरों ने धावा बोल दिया। घर में किसी के न होने परइसके बाद आराम से घर में चोरी की और फरार हो गए। इस दौरान चोर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर रफूचक्कर हो गए। विकास कॉलोनी भाग तीन निवासी मुकेश कुमार पाल शहर के शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में अकाउंटेंट हैं। 27 तारीख की शाम छह बजे अपनी ससुराल पत्नी व बेटे के साथ बकेवर की कुड़रिया में ससुर की शादी की सालगिरह में शामिल होने गए थे। रविवार शाम को वापस लौटकर देखा कि चोरों ने अलमारी, बक्सा तोड़कर उसमें रखे 24 हजार रुपये नकद व सोने चांदी के जेवरात जिसमें गले का हार, दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र कानों के झाले व तीन पायलें तीन चांदी के सिक्के व बिछिया आदि जेवर चुरा ले गये। कुछ कागजात भी ले गए, जेवरात की कीमत लगभग पांच लाख रुपये हैं। चोर घर के पीछे से साड़ी के सहारे चढ़कर सीढि़यों से नीचे उतरे थे। पीड़ित ने इकदिल थाने में तहरीर दे दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed