{"_id":"581a313d4f1c1bd6354359dd","slug":"jesika-both-shawak-are-male-cm-will-give-name-rhem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसिका के दोनों शावक नर, सीएम करेंगे नामकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेसिका के दोनों शावक नर, सीएम करेंगे नामकरण
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 03 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
asiatic lion of gir national park
- फोटो : gujrattourism
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा सफारी पार्क में पांच अक्टूबर को जन्मे शेरनी जेसिका के दोनों शावक नर हैं। इनका नामकरण मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। दोनों ही स्वस्थ शावकों ने सफारी के ब्रीडिंग सेंटर में उछलकूद शुरू कर दी है।
शेरनी जेसिका और शेर मनन की मेटिंग से जन्मे दो शावकों ने सफारी में खुशहाली ला दी है। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर अनिल पटेल ने बताया कि जन्म लेने वाले दोनों ही शावक नर हैं। सफारी के ब्रीडिंग सेंटर के ब्लाक नंबर 2 में शेरनी जेसिका के साथ दोनों शावक उछलकूद कर रहे हैं। दोनों ने शासन को भी खुशहाली की सौगात दी है। अब जल्द सफारी के पर्यटकों के लिए खुलने की उम्मीद भी जाग गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लगातार सफारी से जुडे़ उच्चाधिकारियों से शावकों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। ऐसे में सफारी प्रशासन इस तैयारी में है कि जल्द दोनों शावकों का नामकरण हो जाए। सूत्र बताते हैं कि इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने अपनी बात रख दी गई है। मुख्यमंत्री शावकों को नाम देने के लिए राजी भी हो गए हैं। उम्मीद है कि वह पिता मुलायम सिंह यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने वाले सफारी में जन्में शावकों का जल्द नामकरण करेंगे।