फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   JE of Enforcement team went to stop power theft

बिजली चोरी रोकने गए प्रवर्तन दल के जेई से मारपीट

Fri, 29 May 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
JE of Enforcement team went to stop power theft
थाना क्षेत्र के नगला उदयसिंह में बिजली चोरी रोकने गए प्रवर्तन दल के जेई के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। प्रवर्तन दल के चालक ने चार ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की प्रवर्तन टीम के जेई नीरज कुमार को नगला उदयभानसिंह में कचोरा रोड मुख्य मार्ग पर स्थित कोका कोला गोदाम के पास घर में बिजली चोरी की सूचना मिली थी।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम वे टीम के साथ जांच करने पहुंचे थे। जेई बिजली चोरी का वीडियो बनाने लगे। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। जेई ने उनकी बात नहीं सुनी और अपने काम में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर गांव के चार लोगों ने जेई हमला बोल कर मारपीट शुरू कर दी। चालक बृजेंद्र सिंह जेई को बचाने आया तो हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। चालक के कान में चोटें आई हैं।
प्रवर्तन दल किसी तरह वहां से निकला और थाने जाकर सूचना दी। चालक बृजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सतीश पुत्र राकेश, पिंटू तोमर, रामू पुत्र राकेश, मोनू पुत्र कल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
निरीक्षण के दौरान अभद्रता करने पर बीडीओ ने तीन ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महेवा ब्लॉक क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने लवेदी थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि 28 मई बृहस्पतिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे वे एडीओ पंचायत श्यामवरन राजपूत के साथ चंद्रपुरा निहाल सिंह गांव में प्रवासी मजदूरों के राशनकार्ड की जांच करने गए थे।
इसके बाद उन्होंने गांव में निर्माणाधीन तालाब का निरीक्षण किया। तभी चंद्रपुरा गांव के चंद्रसेन उसके पुत्र रौकी और सनोज पुत्र बृजमोहन ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बीडीओ ने बताया कि तीन लोगों ने दो दिन पूर्व तालाब से कब्जा हटवाए जाने की वजह से अभद्रता की थी।

खुदाई कर रहे मजदूरों को भगा दिया। ऐसा करके शासन के काम में बाधा डाली। थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed