फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   JD saw the arrangements of oxygen plant in mockdrill

मॉकड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट की जेडी ने देखी व्यवस्थाएं

Mon, 03 Jan 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
JD saw the arrangements of oxygen plant in mockdrill
इटावा/भरथना। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सोमवार को कोविड अस्पतालों की खामियां परखने के लिए संयुक्त निदेशक डॉ. प्रहलाद सिंह की देखरेख में चौथी बार मॉकड्रिल किया गया। इटावा में एल-टू अस्पताल से पहले भरथना सीएचसी में मॉकड्रिल किया गया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में 100 बेड के कोविड अस्पताल में मॉकड्रिल के बाद संयुक्त निदेशक डॉ. प्रहलाद सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन पर विशेष जोर है।
ऑक्सीजन प्लांट को छह घंटे चलवा रहे हैं, जिससे पता चल सके कि कहां फाल्ट है या कहां पर लीकेज है। निगरानी समितियों को भी देखना पड़ेगा कि उसके पास दवाइयां हैं या नहीं। निगरानी समिति बनी है या नहीं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के लिए जो दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही, वह हैं या नहीं। अस्पताल की लिफ्ट की समस्या के बारे में बताया कि सीएमओ की ओर से अफसरों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉकड्रिल के दौरान सीएमओ डॉ. भगवान दास, नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ. बीएल संजय, डॉ. पीके गुप्ता, डॉ. शादाब आलम, डॉ. शांतनु निगम समेत मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहे।
भरथना सीएचसी में जेडी डॉ. प्रहलाद सिंह की देखरेख में की गई मॉकड्रिल के दौरान निर्धारित दस मिनट की अपेक्षा सात मिनट में मरीज को भर्ती से लेकर उपचार शुरू होने तक की प्रक्रिया की गई।

जेडी ने ऑक्सीजन प्लांट आदि व्यवस्थाओं को देखने के बाद जरूरी निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित दीक्षित ने बताया कि सीएचसी पर 30 बेड पर ऑक्सीजन प्वाइंट होने व विशेष परिस्थिति में 30 बेड से 50 बेड की व्यवस्था होने की जानकारी दी।
इस दौरान डा. सैफ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed