फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   JCB's cut the cable of BSNL

जेसीबी ने काटी बीएसएनएल की केबल

Thu, 11 Jun 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 11 Jun 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
JCB's cut the cable of BSNL

बीएसएनएल के बेसिक उपभोक्ताओं की सिरदर्दी खत्म नहीं हो रही है। आए दिन केबल कटने से न सिर्फ लैंडलाइन टेलीफोन शोपीस बन रहे हैं बल्कि ब्रॉडबैंड सेवा भी बाधित हो रही है।

विज्ञापन


बुधवार की रात महेरा चुंगी चौराहे पर नाला खोदते समय ठेकेदार के जेसीबी चालक ने करीब 30 मीटर केबल काट दी। मौके से यह केबल भी गायब हो गई। विभाग के पास अन्य केबल न होने से काम भी शुरू नहीं हो सका। 700 पेयर की तीन केबल कटने से करीब 200 कनेक्शन डेड हो गए। इस एरिया में स्थिति बैंकों की भी नेट कनेक्टिविटी ठप हो गई।
विज्ञापन


देर शाम तक यह कनेक्शन रिस्टोर नहीं हो सके जिससे लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंस्ट्रक्शन एडं डिजाइन सर्विसेज (सीएडंडीएस) संस्था महेरा चुंगी चौराहे से शीला टाकीज तक नाले का निर्माण करा रहा है। बुधवार की रात में इस चौराहे के पूर्व की ओर जेसीबी मशीन से नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएडंडीएस अधिकारियों ने खुदाई से पूर्व न तो बीएसएनएल को सूचना दी और न ही मैनुअली कार्य शुरू कराया। नतीजतन जेसीबी ने करीब 30 मीटर लंबाई में 400, 200 और 100 पेयर की तीन केबलें काट दीं। बीएसएनएल के अलावा रिलायंस कंपनी की भी एक ऑप्टीकल फाइबर केबल (ओएफसी) काट दी।

बीएसएनएल को इसकी जानकारी गुरुवार सुबह तब हुई। जब बेसिक टेलीफोन के डेड होने से लोगों ने शिकायत करना शुरू कर दिया। लाइनमैन राजकुमार ने बताया कि इन तीन पेयर केबल से करीब 200 कनेक्शन जुड़े हैं, जिनमें स्टेट बैंक, एचडीएफसी आदि कुछ बैंकें भी शामिल हैं। केबल कटने से सभी टेलीफोन नंबर डैड हो गए हैं।

यहीं नहीं मौके से 30 लंबी केबल भी नदारद मिली। अब जब तक केबल मुहैया नहीं होगी तब तक इन कनेक्शनों को रिस्टोर करना मुश्किल है। वहीं रिलांयस कंपनी के पेट्रोलर पुनीत दीक्षित ने बताया कि रात करीब पौने दो बजे केबल कटी है क्योंकि केबल कटते ही कंपनी के एफटी से मैसेज मिल गया था।

इस पर उन्होंने रात में ही आकर क्षतिग्रस्त केबल को दुरुस्त कर दिया था। वहीं एचडीएफसी बैंक के मैैनेजर गुंजन खरे ने बताया कि बैंक के पास बीएसएनएल के अलावा रिलायंस व एयरटेल की भी नेट सेवा उपलब्ध है इसलिए बीएसएनएल सेवा के ठप होने से कार्य में अधिक बाधा नहीं आई।


उधर बीएसएनएल के एसडीओ एमएन पाल ने केबल काट दिए जाने की शिकायत एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह से की। इस पर एडीएम ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की।

श्री पाल ने कहा कि केबल दिला दी जाए तो क्षतिग्रस्त केबल दुरुस्त की जा सकती है क्योंकि अभी स्टोर में यह केबल मौजूद नहीं है। एसडीओ ने बताया कि सीएडंडीएस पीएम ने केबल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed