{"_id":"7b911de2e9e66195e867a25a26475c3a","slug":"jaswant-nagar-became-model-tahseel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मॉडल तहसील बनेगी जसवंत नगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल तहसील बनेगी जसवंत नगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Tue, 20 Oct 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के जसवंत नगर को मॉडल तहसील बनाने की घोषणा के बाद से लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब तहसील के लोगों को एक ही बिल्डिंग में सारी सुविधाएं मिलेगी। 11.67 करोड़ रुपये से बनने वाली तीन मंजिला हाईटेक तहसील के निर्माण का जिम्मा पैक्सफेड को दिया गया है।
विज्ञापन
अभी जसवंत नगर में तहसील का कामकाज ब्लाक कार्यालय में हो रहा है। ऐसे में मॉडल तहसील के बनने पर दस्तावेजों के रखरखाव की सहूलियत होगी। इस भावी तहसील में एक ही छत के नीचे सभी कार्यालय होंगे। लोगों को सारी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी। इस तीन मंजिला तहसील मेें लिफ्ट की भी सुविधा रहेगी।
विज्ञापन
तहसील में अंडर पार्किंग के साथ ही कैंटीन की भी सुविधा होगी। यहां उपजिलाधिकारी, रजिस्टार, तहसीलदार के कार्यालय तथा तहसील संबंधी कागजों के रखरखाव के बेहतर इंतजाम किए जाएंगे। कार्यदाई संस्था पैक्सफेड के इंजीनियर सीबी मिश्रा ने बताया कि इस प्रस्तावित तहसील की लागत 11 करोड़ 67 लाख रुपये आने की संभावना है। फिलहाल शासन से 1 करोड़ 82 लाख रुपये उपलब्ध हुए हैं। यदि समय पर धनराशि उपलब्ध होती रही तो यह तहसील दिसंबर 2016 तक बनकर तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन