फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jalkal employees asked for payment of additional salary

जलकल कर्मचारियों ने मांगा अतिरिक्त वेतन का भुगतान

Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Jalkal employees asked for payment of additional salary
इटावा। राज्य स्वायत्त शासन कर्मचारी परिषद ने नगर पालिका कर्मचारियों की पांच सूत्री मांग पत्र के निस्तारण के संबंध में अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन दिया। संगठन का कहना है कि पालिका कर्मचारियों की मांगें पूर्व से लंबित चली आ रही हैं। जिसके कारण पालिका कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष राजीव यादव एवं महामंत्री सुनील वर्मा ने बताया कि पालिका के श्रमिक कर्मचारियों का एरियर भुगतान शासनादेश के अनुसार नहीं कराया गया है।
इसके अलावा पालिका के जलकल विभाग के कर्मचारियों का अतिरिक्त वेतन का भुगतान वर्ष 2018 से शीघ्र करवाने, शासनादेश दिनांक 21 जनवरी 2015 के अनुसार कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों के साथ प्रत्येक माह के मंगलवार को बैठक करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन प्रत्येक माह की 10 तारीख को अवश्य दिलवाने, पालिका के मृतक आउटसोर्सिंग कर्मचारी स्व विशेश्वर दयाल शर्मा के पुत्र संटू शर्मा को मृतक आश्रित कोटे से आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में नियुक्त किए जाने की मांग ज्ञापन के माध्यम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि वार्ता के माध्यम से मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता है तो संगठन आंदोलन की रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed