फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Jalabhishek and Rudrabhishek done for Shri Neelkanth Mahadev

श्रीनीलकंठ महादेव का किया जलाभिषेक व रुद्राभिषेक

Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jalabhishek and Rudrabhishek done for Shri Neelkanth Mahadev
इटावा। श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य एवं भव्य स्वरूप का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकार्पण करने के साक्षी जनपद के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता भी बने। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिले के शक्ति केंद्रों पर एलईडी पर लोकार्पण का सीधा प्रसारण देखा।
विज्ञापन

शहर में लालपुरा स्थित शहर के प्रसिद्ध श्रीनीलकंठ मंदिर में विशेषतौर पर इटावा प्रथम मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुबह श्रीनीलकंठ महादेव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक और भजन कीर्तन किया। काशी से होने वाले श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने की
विज्ञापन

व्यवस्था कार्यक्रम की जिला प्रमुख व जिला मंत्री डा.ज्योति वर्मा के निर्देशन में मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, उपाध्यक्ष अखिलेश कौशिक व विवेक गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, मीडिया प्रभारी अमित वर्मा की ओर से की गई। इस दौरान पार्टी के जिला प्रभारी सत्यपाल सिंह, इटावा विधानसभा प्रभारी रामलखन के अलावा जिला महामंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू गुप्ता, प्रशांत राव चतुर्वेदी, जिला मंत्री राहुल राजपूत, हरनाथ सिंह कुशवाह, देव प्रताप भदौरिया, सभासद शरद बाजपेयी, शरद तिवारी, शरद वासु, महिला मोर्चा प्रभारी अरुणा सक्सेना, जिलाध्यक्ष विरला शाक्य, महामंत्री प्रमिला पालीवाल, पूर्व बीडीओ सुप्रिया मिश्रा, मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी बीच-बीच में हर-हर महादेव का जयकारा लगाते रहे। शाम को कार्यकर्ताओं ने घरों और मंदिरों में दीए जलाकर दिव्य काशी भव्य काशी दीपोत्सव मनाया। महिला मोर्चा की जिला मंत्री सोनिया सिंह चक ने राम जानकी मंदिर में भगवान भोलेनाथ को बेल पत्र अर्पित किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी आसाराम,आनंद कठेरिया, धर्मेद्र चक आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed