{"_id":"60e88f808ebc3ebb4d70b38a","slug":"jaam-lagaya-etawah-news-knp639256262","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन का शव भरथना रोड पर रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन का शव भरथना रोड पर रख लगाया जाम
विज्ञापन
इकदिल। थानाक्षेत्र के महानेपुर में बिजली के पोल से गिरकर घायल हुए अड्डा नावली गांव निवासी बृजमोहन(30) की इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों के साथ भरथना रोड पर शव रखकर करीब तीन घंटे हंगामा किया।
बृजमोहन एक जुलाई को महानेपुर गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर लाइट सही कर रहा था। तभी अचानक लाइट आने के कारण पोल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया। पिता रामबाबू ने बताया कि बृजमोहन घर खर्च चलाता था।
थाना प्रभारी जीवाराम यादव काफी प्रयासों के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर परिजनों ने शव हटाया और अंतिम संस्कार को ले गए।