फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Its cooperation with national interest to the public in the decision VK Singh

देश हित के फैसले में जनता करें सहयोग- वीके सिंह

Tue, 15 Nov 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 15 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Its cooperation with national interest to the public in the decision VK Singh
कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
देश हित में लिए गए फैसलों में अगर कुछ दिक्कत आती हैं तो देशवासियों को इसमें पूरा सहयोग करना चाहिए। अगर हम देश हित के काम में सहयोग करने की भावना मन में लाते हैं तो निश्चित ही यह किसी को विचलित नहीं करेगी।

दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस से इटावा पहुंचे विदेश राज्यमंत्री व पूर्व थल सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने सोमवार को यह बात स्टेशन पर पत्रकारों से बातचीत में कही। वह यहां मैनपुरी के किशनी में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने पहुंचे और इटावा स्टेशन से सड़क मार्ग से किशनी के लिए रवाना हुए। विदेश राज्यमंत्री श्री सिंह ने कहा कि 1000 और 500 के नोट को बदलना देश हित का फैसला है। प्रधानमंत्री के इस फैसले की जितनी सराहना हो कम हैं।
विज्ञापन


हालांकि देश की जनता को इससे दिक्कत हो रही है, लेकिन कुछ दिन में स्थित सामान्य हो जाएगी। जनता धैर्य रखे और देश के  लिए सहयोग की भावना से काम करें। श्री सिंह सोमवार को किशनी में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे और किशनी में ही रात विश्राम के बाद मंगलवार को किशनी से परिवर्तन यात्रा लेकर इटावा पहुंचेंगे। यहां से वह शताब्दी एक्सप्रेस से वापस रवाना होंगे। इटावा आगमन पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने विदेश राज्यमंत्री का इटावा स्टेशन पर स्वागत किया। इस मौके पर डा. रमाकांत शर्मा, मनीष यादव पतरे, प्रशांत राव चौबे, शशिकांत, अजय धाकरे, शरद बाजपेई, देवेंद्र भदौरिया, जितेंद्र कुशवाहा, गुड्डू बाजपेई, अजीत वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed