{"_id":"6037df238ebc3ee95e764453","slug":"it-is-challenging-to-know-the-symptoms-of-tb-in-children-etawha-news-knp614136966","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों में टीबी के लक्षण जानना चुनौतीपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों में टीबी के लक्षण जानना चुनौतीपूर्ण
विज्ञापन
इटावा। बच्चों में टीबी के लक्षण जान पाना और उसका इलाज कर पाना बहुत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है। बच्चों में यह बीमारी बड़ों से ज्यादा घातक होती है। वयस्कों की तुलना में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। बच्चे अपनी परेशानी भी नहीं बता पाते हैं। इस कारण बच्चों में क्षय रोग का पता नहीं चल पाता है। यह बातेें डॉ. भीमराव आंबेडकर जिला चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके गुप्ता ने कहीं।
उन्होंने बताया कि कुपोषित बच्चे जल्दी टीबी का शिकार हो जाते हैं। स्वस्थ बच्चे टीबी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से इस बीमारी का शिकार हो जाते हैं। टीबी के कीटाणु बच्चों के फेफड़ों से शरीर के अन्य अंगों में बहुत जल्दी पहुंच जाते हैं। कुपोषण, एचआईवी या खसरा से संक्रमित बच्चों में टीबी अधिक गंभीर होती है। टीबी नाखून और बाल छोड़कर कहीं भी हो सकती है।
इन बच्चों में रहती है टीबी की अधिक संभावना
डॉ. पीके गुप्ता ने बताया कि जो बच्चे कुपोषण, कैंसर, डायबिटीज, एचआईवी या प्रतिरोधक क्षमता को प्रभावित करने वाले अन्य रोगों से ग्रसित होते हैं, उनमें टीबी से संक्रमित होने की संभावना सबसे अधिक होती है। जिन बच्चों की मां गर्भावस्था के दौरान टीबी से ग्रसित होती हैं, उनके भी संक्रमित होने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन
बच्चों का टीबी से इस तरह करें बचाव
बच्चे को गंभीर खांसी से पीड़ित लोगों से दूर रखें। उसे जरूरी टीके समय पर लगवाएं।
बच्चे में टीबी के लक्षण दिखने पर उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
एंटी टीबी दवाइयों का कोर्स जरूर पूरा कराएं।